फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why only Tata Nishikant Dubey statement Rahul Gandhi Congress real partner capitalists

Politics: टाटा को ही क्यों मिला काम? राहुल पर निशिकांत दुबे का पलटवार, कहा- कांग्रेस पूंजीपतियों की असली साथी

Sun, 13 Jul 2025 12:46 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 13 Jul 2025 12:46 PM IST
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को पूंजीपतियों की असली साथी बताया। उन्होंने 1971 में इंदिरा गांधी द्वारा टाटा को केमिकल निर्माण का जिम्मा देने का उदाहरण दिया। राहुल गांधी ने ओडिशा में अडानी के लिए रथ रोकने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
Why only Tata Nishikant Dubey statement Rahul Gandhi Congress real partner capitalists
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और बड़े उद्योगपतियों के बीच की सांठगांठ कोई नई बात नहीं है। दुबे ने एक पुराना मामला उठाते हुए कहा कि 1971 में राहुल गांधी की दादी और उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में केवल एक कंपनी टाटा को केमिकल निर्माण का काम सौंपा गया था।
विज्ञापन


निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी से सीधे सवाल किया। उन्होंने लिखा कि राहुल गांधी जी, आपकी कांग्रेस और उद्योगपतियों की मिलीभगत खूब चर्चित रही है। 2 जून 1971 को संसद में केवल टाटा को केमिकल बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। क्या यह आपकी दादी इंदिरा गांधी का निर्णय नहीं था? उन्होंने कांग्रेस पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कांग्रेस का 'लाइसेंस-परमिट कोटा राज'
निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में ‘लाइसेंस, परमिट और कोटा’ का ऐसा तंत्र बनाया था, जिससे चुनिंदा लोगों को ही फायदा पहुंचता था। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का मतलब है लाइसेंस, परमिट और कोटे का राज। गांधी परिवार का यह काला सच है। दुबे का यह बयान उस वक्त आया है जब राहुल गांधी बार-बार भाजपा और उद्योगपतियों के संबंधों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को किया मनोनीत; उज्ज्वल निकम-मीनाक्षी जैन के नाम भी शामिल


गरीबों की संपत्ति छीन रही है सरकार- राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी ने ओडिशा की एक जनसभा में भाजपा और बीजेडी सरकारों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि ओडिशा की सरकार का एक ही काम है, गरीबों से संपत्ति छीनकर अमीरों को देना। राहुल गांधी ने कहा कि पहले बीजेडी सरकार ने ऐसा किया और अब भाजपा सरकार वही कर रही है। उन्होंने कहा कि यह गरीब बनाम अरबपति की लड़ाई है, जिसमें कांग्रेस ही गरीबों की सच्ची आवाज है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए नामित चारों हस्तियों को दी बधाई, कहा- इनके योगदान से समृद्ध होगा संसद

जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर अडानी पर निशाना
राहुल गांधी ने अडानी समूह पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रथों को अडानी के लिए रोका गया। उन्होंने कहा कि अडानी ओडिशा सरकार चलाता है, अडानी नरेंद्र मोदी को चलाता है। लाखों लोगों की मौजूदगी में रथयात्रा के रथों को अडानी और उनके परिवार के लिए रोक दिया जाता है। इससे सरकार की सच्चाई साफ हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed