फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why is Ganga Utsav being celebrated and the main features of the event

Ganga Utsav 2024: क्यों मनाया जा रहा है गंगा उत्सव, आयोजन की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?

Sat, 02 Nov 2024 07:07 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 02 Nov 2024 07:07 PM IST
सार

Ganga Utsav 2024: 4 नवंबर को हरिद्वार में गंगा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार यह गंगा उत्सव घाटों के किनारे मनाया जा रहा है। इसमें खास बातें होगी की बीएसएफ की 50 महिला जवान राफ्टिंग के जरिए हरिद्वार के चंडी घाट से गंगासागर तक जाएंगी। 

विज्ञापन
Why is Ganga Utsav being celebrated and the main features of the event
गंगा उत्सव 2024, हरिद्वार - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

हरिद्वार में 4 नवंबर को गंगा उत्सव 2024 का भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा किया जा रहा है। 2017 से हर साल गंगा उत्सव का आयोजन गंगा नदी को 'राष्ट्रीय नदी' घोषित किए जाने की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जाता है। समूचे देश में मनाए जा रहे इस गंगा उत्सव पर्व के तहत विविध सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न प्रतियोगिताएं विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों की प्रस्तुति जैसे बड़े कार्यक्रम होंगे। 

विज्ञापन

क्या है गंगा उत्सव कार्यक्रम?
गंगा उत्सव 2024 का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा 4 नवंबर को हरिद्वार के चंडी घाट पर किया जा रहा है। एनएमसीजी हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन गंगा नदी को 'राष्ट्रीय नदी' घोषित किए जाने की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में करता है। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण को बढ़ावा देना, इसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को उजागर करना और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम का आठवां संस्करण होगा और पहली बार यह नदी के किनारे मनाया जाएगा। यह आयोजन गंगा बेसिन वाले राज्यों के 139 जिलों में जिला गंगा समितियों द्वारा भी मनाया जाएगा। इसके अलावा, प्रत्येक राज्य में एक मुख्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

गंगा उत्सव क्यों मनाया जा रहा है?
पवित्र नदी गंगा के तट पर अति सौंदर्य एवं मनोरम माहौल का वाद्य-वृंद रचनाओं के साथ मिश्रण एक ऐसा अनूठा अनुभव है जो शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। इस उत्सव में शास्त्रीय संगीत के दिग्गजों द्वारा जो संगीतमय वातावरण बनता है उसका अद्भुत अनुभव भी अविस्मरणीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा महोत्सव हस्तशिल्प वस्तुओं के लिए भी उत्तम स्थान है जहां एक से बढ़कर एक हस्तशिल्प वस्तु देखी जा सकती है। यह एक ऐसा स्थान है जहां खरीदारों का सीधे उत्पादकों के साथ संपर्क होता है तथा यहां से खरीदार सीधे शिल्पकारों से हस्तशिल्प खरीद सकते हैं।

गंगा महोत्सव के समापन दिवस पर देव दीपावली जैसा एक उज्जवल पर्व मनाया जाता है जो गंगा महोत्सव का मुख्य आकर्षण होता है। इस पर्व के दौरान गंगा नदी के पावन जल में श्रद्धालुओं योजनाओं द्वारा लाखों दीये विसर्जित किए जाते हैं जो एक अविस्मरणीय दृश्य होता है। साथ ही इस पर्व के दौरान पूरे वातावरण में धूप की सुगंध फैल जाती है एवं मंत्रों की मंत्रमुग्ध होने वाली ध्वनि गूंज उठती है जिससे ऐसा महसूस होता है कि मानो आप खुद स्वर्ग में इस दिव्य पर्व के साक्षी बनने आए हों।

इसके अलावा गंगा महोत्सव की मुख्य विशेषताओं में गंगा मैराथन, पारंपरिक खेल, बोट रेस, कुश्ती आदि के आयोजन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed