{"_id":"58cb19bc4f1c1bb22132a4c3","slug":"who-will-become-chief-minister-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के अगले CM हो सकते हैं त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रकाश पंत भी होड़ में ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उत्तराखंड के अगले CM हो सकते हैं त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रकाश पंत भी होड़ में
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटोः त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में सरकार की कमान कौन संभालेगा, इसका फैसला शुक्रवार को होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में हो जाएगा। नए मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। सरकार की कमान त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिलेगी या प्रकाश पंत को, इस पर सस्पेंस कायम है।
रावत और पंत की पैरवी करने वाले प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट बृहस्पतिवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से अलग-अलग मुलाकात करने के बाद देहरादून रवाना हो गए। सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के लिए नाम तय नहीं होने के कारण नेतृत्व ने उत्तराखंड का भी चेहरा तय नहीं किया है।
चूंकि विधायक दल की बैठक दोपहर बाद होगी। ऐसे में नेतृत्व बृहस्पतिवार देर रात या शुक्रवार सुबह तक दोनों ही राज्यों का चेहरा तय कर लेगा। अगर उत्तर प्रदेश में राजपूत बिरादरी को सरकार का चेहरा बनाने पर सहमति बनी तो बाजी प्रकाश पंत के हाथ लगेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो रावत सूबे के नए मुख्यमंत्री होंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बुधवार देर रात दिल्ली पहुंचे रावत और दो दिनों से यहीं डेरा डाले रहे भट्ट ने अलग-अलग शाह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक शाह ने दोनों ही नेताओं को यह कह कर देहरादून रवाना कर दिया कि नेतृत्व की पसंद की जानकारी बैठक में ही दी जाएगी।
दरअसल, रणनीतिक कारणों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं कर पाने के कारण नेतृत्व ने उत्तराखंड पर अंतिम विचार नहीं किया है। हालांकि इस पद की दौर में त्रिवेंद्र और पंत के ही नाम हैं। नेतृत्व इन्हीं दो चेहरों में से एक को सरकार की कमान देगा।
नेतृत्व फिलहाल उत्तर प्रदेश का चेहरा तय करने के सवाल पर माथापच्ची कर रहा है। इस सिलसिले में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पीएम मोदी, अमित शाह और गृह मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक भी हुई थी।
दिल्ली से रवाना होने से पूर्व राज्य के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि फिलहाल शुक्रवार को विधायक दल की बैठक होगी। शनिवार को मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा। इसमें पीएम मोदी, अमित शाह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ मंत्री और नेता शिरकत करेंगे।