{"_id":"655c125d4a1ce76ab4061c39","slug":"who-total-90-lakh-patients-identified-across-world-in-the-year-2022-death-cases-measles-increased-43-percent-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"WHO: साल 2022 में पूरी दुनिया में कुल 90 लाख रोगियों की हुई पहचान, खसरे से मौत के मामले 43 फीसदी बढ़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WHO: साल 2022 में पूरी दुनिया में कुल 90 लाख रोगियों की हुई पहचान, खसरे से मौत के मामले 43 फीसदी बढ़े
Tue, 21 Nov 2023 07:43 AM IST
यशोधन शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 21 Nov 2023 07:43 AM IST
सार
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और अमेरिकी रोग नियंत्रण व रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की ओर से जारी एक संयुक्त रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी के चलते दुनिया भर में खसरे से बचाव के लिए टीकाकरण में कमी आई है, जिसकी वजह से खसरे के मामलों में 18 फीसदी का उछाल आया है।
विज्ञापन
measles
- फोटो : measles
विस्तार
दुनियाभर में खसरे से होने वाली मौतों में अचानक उछाल आया है। साल 2021 से 2022 के बीच भारत सहित पूरी दुनिया में खसरे से होने वाली मौत के मामलों में 43 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस अवधि में 1.36 लाख मौतें हुई हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और अमेरिकी रोग नियंत्रण व रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की ओर से जारी एक संयुक्त रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना महामारी के चलते दुनिया भर में खसरे से बचाव के लिए टीकाकरण में कमी आई है, जिसकी वजह से खसरे के मामलों में 18 फीसदी का उछाल आया है।
विज्ञापन
फिलहाल, स्थिति यह है कि साल 2022 में पूरी दुनिया में कुल 90 लाख खसरा रोगियों की पहचान हुई है। विश्लेषण से यह भी पता चला है कि साल 2021 में दुनिया के 22 देशों में खसरा के मामले सामने आए लेकिन 2022 में इन देशों की संख्या बढ़कर 37 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
टीकाकरण में तेजी लाने की जरूरत
विशेषज्ञों का कहना है कि खसरा से मुक्ति के लिए पूरी दुनिया एक लंबी लड़ाई का सामना कर रही है क्योंकि यह अत्यधिक संक्रामक रोग है जिसकी मृत्युदर काफी अधिक है। सीडीसी के वैश्विक टीकाकरण विभाग के निदेशक जॉन वर्टेफ्यूइल का कहना है कि खसरे के रोगी और मृत्यु दोनों ही मामलों में बढ़ोतरी होना चिंताजनक है। इससे बचाव के लिए सभी देशों को खसरा टीकाकरण पर और अधिक जोर देने की आवश्यकता है।
महामारी के दौरान 3.3 करोड़ बच्चे खुराक से रहे वंचित
जॉन वर्टेफ्यूइल ने बताया कि टीकाकरण के तहत दो खुराक दी जाती हैं। कोरोना महामारी के चलते साल 2021-22 के बीच करीब 3.3 करोड़ बच्चे टीकाकरण से दूर रहे। 2.2 करोड़ को पहली और 1.1 करोड़ बच्चों को दूसरी खुराक नहीं मिल पाई।
पिछले वर्ष 2022 में 83 फीसदी बच्चों को ही पहली खुराक मिल पाई जबकि 74 फीसदी को दूसरी खुराक मिली। इससे साफ पता चलता है कि दुनिया भर में अभी भी बड़ी संख्या में बच्चे टीकाकरण से दूर हैं जिन पर ध्यान देने की सख्त जरूरत है।