फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who is Shivraj Patil former Governor Union Minister Political Career personal life details in hindi

कौन थे शिवराज पाटिल: सात बार MP, पूर्व गृह मंत्री और गवर्नर रहे; इंदिरा-राजीव गांधी सरकार में भी संभाले अहम पद

Fri, 12 Dec 2025 08:24 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 12 Dec 2025 08:24 AM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज महाराष्ट्र के लातूर में निधन हो गया। 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले पाटिल ने सात बार लोकसभा सांसद, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय गृह मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री और राज्यपाल जैसे बड़े पद संभाले। उनका सरल और मेहनती जीवन राजनीति में योगदान की मिसाल है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। आइए पाटिल के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हैं। 

विज्ञापन
Who is Shivraj Patil former Governor Union Minister Political Career personal life details in hindi
पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज यानी शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र के लातूर में निधन हो गया। उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कहा। पाटिल अपने पूरे राजनीतिक जीवन में सात बार लोकसभा सांसद रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री और राज्यपाल जैसे बड़े-बड़े पदों को भी संभाला। ऐसे में इस बात को देखते को ये कहना गलत नहीं होगा कि राजनीति की दुनिया में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आइए जानते है कैसे एक साधारण परिवार में जन्में पाटिल ने भारत की राजनीति में अपना नाम इतना ऊंचा कर लिया?
विज्ञापन


बता दें कि शिवराज पाटिल का जन्म 12 अक्तूबर 1935 को महाराष्ट्र के लातूर जिले के चाकूर गांव में हुआ था। सरल और मेहनती परिवार के रहने वाले शिवराज पाटिल ने अपने जीनव की शुरुआत शिक्षा और कानून की पढ़ाई से की। इसके बाद धीरे‑धीरे उन्होंने राजनीति में कदम रखा। कदम भी वैसा कि जब भी भारत की राजनीति में मर्यादित भाव और आचरण का जिक्र होगा, शिवराज पाटिल का नाम सर्वप्रथम लिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Shivraj Patil Demise: पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की आयु में लातूर में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति जीवन की शुरुआत को समझिए
बात अगर शिवराज पाटिल के राजनीति जीवन की शुरुआत की करें तो उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत स्थानीय राजनीति से की और लातूर नगरपालिकाध्यक्ष जैसे पदों पर काम किया। फिर लातूर की ग्रामीण सीट से उन्होंने साल 1973 से 1980 तक विधायक की भी जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद पहली बार 1980 में शिवराज पाटिल लोकसभा पहुंचे। वे सात बार लातूर लोकसभा सीट से सांसद रहे और 10 जुलाई 1991 से 22 मई 1996 तक उन्होंने लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। इतना ही नहीं पाटिल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में रक्षा राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। 


ये भी पढ़ें:- कनाडा में विपक्ष को बड़ा झटका: कंजरवेटिव सांसद माइकल मा ने छोड़ी पार्टी, पीएम कार्नी की पार्टी में हुए शामिल

संघर्षपूर्ण रहा गृह मंत्रालय संभालना
कई बड़े पदों को संभालाने वाले शिवराज पाटिल के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय संभालना थोड़ा संघर्षपूर्ण रहा। वे 22 मई 2004 से 30 नवंबर 2008 तक भारत के केंद्रीय गृह मंत्री रहे। ऐसे में पाटिल के समय में देश ने कई महत्वपूर्ण सुरक्षा चुनौतियों का सामना किया। लेकिन 2008 में 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के बाद उनकी सुरक्षा नीतियों पर ढेरो सवाल उठने लगे।

हमला ही इतना बड़ा था कि इसने पूरे देशभर को झकझोर कर रख दिया। सुरक्षा व्यवस्था में हुई इन खामियों के चलते पाटिल को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ऐसे में काफी विचार-विमर्श के बाद शिवराज पाटिल ने गृह मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे के बाद भी देश के लिए सेवा और राजनीति में योगदान जारी रखा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed