फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who is Priya Sachdev wife of late Sanjay Kapur, dispute over heir to empire of 30000 crores

Priya Sachdev Kapur: कौन हैं प्रिया सचदेव? संजय कपूर के बाद 30000 करोड़ के साम्राज्य के उत्तराधिकारी पर विवाद

Fri, 25 Jul 2025 08:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 25 Jul 2025 08:09 PM IST
सार

Priya Kapur: दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर 30,000 करोड़ रुपये की सोना ग्रुप संपत्ति को लेकर चर्चाओं में हैं। संजय की मां रानी कपूर ने आरोप लगाया है कि बेटे की मौत के बाद उन्हें बताए बिना दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए और परिवार का झूठा प्रतिनिधित्व किया गया।

विज्ञापन
Who is Priya Sachdev wife of late Sanjay Kapur, dispute over heir to empire of 30000 crores
संजय कपूर, प्रिया सचदेव कपूर। - फोटो : एएनआई/एक्स/संजय कपूर

विस्तार

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर अब 30 हजार करोड़ रुपये के कारोबारी साम्राज्य को लेकर विवादों के केंद्र में हैं। संजय कपूर की मां रानी कपूर ने शुक्रवार को जब कंपनी की सालाना बैठक से पहले बोर्ड को एक पत्र लिखा तो सबका ध्यान प्रिया पर गया। रानी कपूर ने बताया कि सोना समूह के अधिकांश शेयरों में उनकी हिस्सेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के बाद उन्हें कुछ दस्तावेजों पर बिना जानकारी के हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने अपने पत्र में कुछ लोगों (संभवतः प्रिया) पर परिवार की ओर से झूठा प्रतिनिधित्व करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

Who is Priya Sachdev wife of late Sanjay Kapur, dispute over heir to empire of 30000 crores
प्रिया सचदेव कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम/प्रिया सचदेव कपूर
प्रिया सचदेव कपूर कौन हैं?
प्रिया का जन्म दिल्ली के एक कारोबारी परिवार में हुआ। उनके पिता अशोक सचदेव एक ऑटोमोबाइल डीलर हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) से गणित और व्यापार प्रबंधन की पढ़ाई की और यूसीएलए में भी कुछ समय पढ़ाई की। शुरुआत में प्रिया ने मॉडलिंग से सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने 2005 की बॉलीवुड फिल्म नील एन निक्की में एक छोटा सा रोल भी किया। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह इस समय सोना कॉमस्टार में गैर-कार्यकारी निदेशक हैं और कपूर परिवार की निवेश कंपनी 'ऑरियस इंवेस्टमेंट' की निदेशक हैं।

ये भी पढ़ें: ISRO चीफ बोले- भारत को अगले तीन वर्षों में तीन गुना बढ़ानी होगी अंतरिक्ष में उपग्रहों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन

Who is Priya Sachdev wife of late Sanjay Kapur, dispute over heir to empire of 30000 crores
प्रिया सचदेव कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम/प्रिया सचदेव कपूर
क्रेडिट सुइस फर्स्ट बॉस्टन से की पेशेवर करियर की शुरुआत
उन्होंने पेशेवर करियर की शुरुआत लंदन में क्रेडिट सुइस फर्स्ट बॉस्टन के मर्जर एंड एक्विजिशन डिवीजन से की। इसके बाद भारत लौटकर उन्होंने ऑटोमोबाइल रिटेल, इंश्योरेंस, फैशन और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में काम किया। बाद में उन्होंने टीएसजी इंटरनेशनल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी शुरू की और रॉक एन शॉप नाम के लग्जरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की सह-संस्थापक रहीं। वह ऑरियस पोलो टीम की लीडर भी हैं, जिसे उनके पति संजय कपूर ने शुरू किया था।
विज्ञापन

Who is Priya Sachdev wife of late Sanjay Kapur, dispute over heir to empire of 30000 crores
प्रिया सचदेव कपूर, संजय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम/प्रिया सचदेव कपूर
अमेरिकी होटल कारोबारी से हुई थी पहली शादी
प्रिया की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। उनकी पहली शादी अमेरिकी होटल कारोबारी विक्रम चटवाल से हुई थी। यह रिश्ता शुरुआत में अच्छा चल रहा था, लेकिन 2025 के मई महीने में एक इंटरव्यू में प्रिया ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान ही उन्हें इस रिश्ते की सच्चाई समझ आ गई थी। उन्होंने बताया कि 15 से 20 हफ्तों की गर्भावस्था के दौरान उन्हें अहसास हुआ कि यह रिश्ता वैसा नहीं है जैसा उन्होंने सोचा था। प्रिया के मुताबिक, उन्होंने अपनी होने वाले बच्चे की भलाई के लिए इस रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन पांच साल बाद अलग होने का फैसला लिया। बच्चे की कस्टडी को लेकर लंबा मुकदमा चला जिसके बाद 2011 में उनका तलाक हुआ और बेटी की कस्टडी उन्हें मिली।

ये भी पढ़ें: US-ओमान पहुंची स्टील की सड़क की भारतीय तकनीक, दो ट्रिलियन का बाजार, मिलेंगी एक करोड़ नौकरियां

Who is Priya Sachdev wife of late Sanjay Kapur, dispute over heir to empire of 30000 crores
प्रिया सचदेव कपूर, संजय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम/प्रिया सचदेव कपूर
दिल का दौरा पड़ने से हुआ संजय कपूर का निधन
2017 में उन्होंने संजय कपूर से शादी की। संजय कपूर पहले अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पति थे। 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से संजय कपूर का निधन हो गया। संजय का एक बेटा है, जिसका नाम अजारियास है। अब प्रिया को कानूनी पेचिदगियों का सामना करना पड़ रहा है। सोना ग्रुप के उत्तराधिकारी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सबकी नजरें अब प्रिया पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed