{"_id":"5c470cffbdec227364369ca6","slug":"who-is-kinjal-patel-who-is-going-marry-with-hardik-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन है हार्दिक पटेल की दुल्हनियां?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कौन है हार्दिक पटेल की दुल्हनियां?
Tue, 22 Jan 2019 06:00 PM IST
अनिल पांडेय
बीबीसी
बीबीसी
Published by: अनिल पांडेय
Updated Tue, 22 Jan 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
किंजल पटेल
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल इस महीने विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वो अपने बचपन के दिनों की दोस्त किंजल से इस महीने की 27 तारीख को शादी करेंगे। शादी समारोह का आयोजन सुरेंद्रनगर जिले के दिग्सर गांव में किया जाएगा।
सूचना के मुताबिक एक सादे समारोह में शादी की रस्में पूरी की जाएंगी, जिसमें करीब 100 मेहमानों को ही शामिल किया जाएगा। दिग्सर में शादी के बाद हार्दिक और किंजल पटेल अपने गांव विरमगाम जाएंगे।
विज्ञापन
हार्दिक ने कहा कि शादी की बात काफी वक्त से चल रही थी। ये लव मैरिज नहीं, अरेंज मैरिज है। "23 तारीख को हमारी सगाई होगी और 27 को शादी होगी।" हार्दिक ने बताया कि जब उन्होंने पाटीदार आंदोलन शुरू किया था और उन्हें गिरफ्तार किया गया था, तब उन्होंने और किंजल ने अपने रिश्ते के बारे में एक-दूसरे के घरों पर बताया था।
हार्दिक ने बताया, ''किंजल के परिवार को पसंद नहीं था कि मैं राजनीति में आऊं। लेकिन समय के साथ सबकुछ बदलता चला गया।''
"उन्हें घूमना बहुत पसंद है और मुझे बिल्कुल नहीं, क्योंकि मेरे पास वक्त नहीं होता लेकिन अगर समय मिले तो मुझे उनके साथ घूमने जाने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है। वो डायरी भी लिखती हैं और नोवेल पढ़ना उन्हें पसंद है।"
शादी के बाद हनीमून पर कहां जाएंगे, इस सवाल के जवाब में हार्दिक ने कहा कि इस बारे में अभी तक कोई योजना नहीं बनी है। उन्होंने कहा, ''अभी तो लोकसभा के चुनाव आ रहे हैं लेकिन किंजल को वचन दिया है कि मैं उन्हें चुनावों के बाद कहीं घुमाने ले जाऊंगा।''
किंजल के परिवार में उसके माता-पिता, एक बहन और एक भाई हैं।
विज्ञापन
सूचना के मुताबिक एक सादे समारोह में शादी की रस्में पूरी की जाएंगी, जिसमें करीब 100 मेहमानों को ही शामिल किया जाएगा। दिग्सर में शादी के बाद हार्दिक और किंजल पटेल अपने गांव विरमगाम जाएंगे।
विज्ञापन
लव नहीं, अरेंज मैरिज है
अपनी शादी और किंजल के साथ रिश्ते के बारे में हार्दिक ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "हमलोग पिछले सात सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और रिश्ते में हैं। हालांकि हमारे परिवारों को हमारे रिश्ते के बारे में तीन, साढ़े-तीन साल पहले ही पता चला।"
विज्ञापन
हार्दिक ने कहा कि शादी की बात काफी वक्त से चल रही थी। ये लव मैरिज नहीं, अरेंज मैरिज है। "23 तारीख को हमारी सगाई होगी और 27 को शादी होगी।" हार्दिक ने बताया कि जब उन्होंने पाटीदार आंदोलन शुरू किया था और उन्हें गिरफ्तार किया गया था, तब उन्होंने और किंजल ने अपने रिश्ते के बारे में एक-दूसरे के घरों पर बताया था।
हार्दिक ने बताया, ''किंजल के परिवार को पसंद नहीं था कि मैं राजनीति में आऊं। लेकिन समय के साथ सबकुछ बदलता चला गया।''
एलएलबी कर रही हैं किंजल
किंजल ने बीए और एमए किया है, उसके बाद वे एचआर का कोर्स कर रही थीं। हार्दिक बताते हैं, "जब मैं जेल में था तब पढ़ाई में उनका मन नहीं लगा और एचआर का कोर्स छोड़ दिया। अब वो एलएलबी कर रही हैं।""उन्हें घूमना बहुत पसंद है और मुझे बिल्कुल नहीं, क्योंकि मेरे पास वक्त नहीं होता लेकिन अगर समय मिले तो मुझे उनके साथ घूमने जाने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है। वो डायरी भी लिखती हैं और नोवेल पढ़ना उन्हें पसंद है।"
शादी के बाद हनीमून पर कहां जाएंगे, इस सवाल के जवाब में हार्दिक ने कहा कि इस बारे में अभी तक कोई योजना नहीं बनी है। उन्होंने कहा, ''अभी तो लोकसभा के चुनाव आ रहे हैं लेकिन किंजल को वचन दिया है कि मैं उन्हें चुनावों के बाद कहीं घुमाने ले जाऊंगा।''
हार्दिक के पिता ने क्या कहा
हार्दिक के पिता भरतभाई पटेल ने कहा कि उनके समाज के रिवाज के मुताबिक सादगी से शादी होगी। "हमें पहले मेहसाना में शादी समारोह करना था लेकिन हार्दिक को वहां जाने की इजाजत नहीं है। इसलिए हम अब सुरेंद्रनगर के दिग्सर में शादी समारोह का आयोजन करने जा रहे हैं। इस शादी में दोनों तरफ के करीब 100 लोग आएंगे।"किंजल के परिवार में उसके माता-पिता, एक बहन और एक भाई हैं।