फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   When will the people get vaccinated who have been cured of Coronavirus

सवाल: कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को कब लगेगा टीका, सरकार ने दिया यह जवाब?

Wed, 28 Apr 2021 04:32 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 28 Apr 2021 04:32 PM IST
सार

सरकार ने बताया कि कोरोना के लक्षण पूरी तरह खत्म होने के 4 से 8 सप्ताह के बाद कोविड का टीका लगवाया जा सकता है। 

विज्ञापन
When will the people get vaccinated who have been cured of Coronavirus
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना साढ़े तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, टीकाकरण भी तेज किया जा रहा है। ऐसे में लोगों ने पूछा कि कोविड से ठीक होने वाले मरीजों को टीका कब लगाया जाना चाहिए? इस मामले में सरकार की ओर से जवाब दिया गया। सरकार ने बताया कि कोरोना के लक्षण पूरी तरह खत्म होने के 4 से 8 सप्ताह के बाद कोविड का टीका लगवाया जा सकता है। 

विज्ञापन


लोगों ने पूछा था यह सवाल?
जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब जारी किए। इसके तहत लोग जानना चाहते हैं कि कोविड-19 से उबर चुके रोगियों में रिकवरी के बाद कोरोना का टीकाकरण कब कराया जाना उचित है। दरअसल, लोगों का कहना था कि कोविड-19 संक्रमण की हिस्ट्री वाले रोगियों को भी रोग प्रतिरोधक क्षमता के पर्याप्त विकास हेतु कोविड टीकाकरण की आवश्यकता होती है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया यह जवाब
इस सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में कोविड संक्रमण के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास की जानकारी एवं सुरक्षा अवधि प्रमाणित नहीं है। ऐसे में कोविड-19 रोगियों को लक्षण खत्म होने या रिकवरी के 4 से 8 सप्ताह के बाद कोरोना का टीका लगाया जा सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित है या उसमें महामारी के लक्षण है तो उसका टीकाकरण न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed