{"_id":"5955197b4f1c1b59298b4a70","slug":"when-modi-was-condemning-violence-then-alimuddin-was-killed-jharkhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी की चेतावनी भरी अपील भी बेअसर, बीफ के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी की चेतावनी भरी अपील भी बेअसर, बीफ के शक में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 30 Jun 2017 07:53 AM IST
विज्ञापन
झारखंड
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरक्षा के नाम पर हिंसा के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी भरी अपील भी बेअसर हो गई है। झारखंड में वाहन से बीफ ले जाने के शक में भीड़ ने गुरुवार को एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पिटाई के वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने संवाददाताओं को बताया कि रामगढ़ पुलिस थाने के बाजार टांड़ इलाके में तकरीबन 30 लोगों ने पश्चिम बंगाल की नंबर प्लेट वाले एक वैन को घेर लिया। उन्होंने वाहन चालक मोहम्मद अलीमुद्दीन को खींचकर बाहर निकाला, बुरी तरह पिटाई की और गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
भीड़ ने हजारीबाग जिला निवासी अलीमुद्दीन के वाहन को भी आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल अलीमुद्दीन को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो दिन पहले ही गिरीडीह जिले में एक व्यक्ति को गौहत्या के शक में पीट-पीटकर मार दिया गया था क्योंकि उसके घर के सामने एक मरी हुई गाय पाई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक वीडियो फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस निजी दुश्मनी के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रामगढ़ के उपायुक्त राजेश्वरी बी ने बताया कि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।