{"_id":"65e0c7ce67f8f322a605954a","slug":"wheat-output-record-112-million-tonnes-in-2023-24-season-crop-year-july-to-june-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wheat: कृषि मंत्रालय बोला- जुलाई से जून के बीच बंपर उत्पादन; दूसरा अग्रिम अनुमान- रिकॉर्ड 112 मिलियन टन गेहूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wheat: कृषि मंत्रालय बोला- जुलाई से जून के बीच बंपर उत्पादन; दूसरा अग्रिम अनुमान- रिकॉर्ड 112 मिलियन टन गेहूं
Thu, 29 Feb 2024 11:37 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:37 PM IST
सार
कृषि मंत्रालय ने गेहूं के उत्पादन में नया रिकॉर्ड कायम होने की बात कही है। सरकार का दावा है कि जुलाई से जून की अवधि में बंपर गेहूं उत्पादन होने की उम्मीद है। दूसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक जुलाई, 2023 से जून, 2024 (12 महीने) की अवधि में 112 मिलियन टन गेहूं उत्पादन का अनुमान है।
विज्ञापन
बीते एक साल में गेहूं के बंपर उत्पादन का अनुमान (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र् सरकार ने कहा है कि एक साल (फसल वर्ष- जुलाई से जून) की अवधि में बंपर गेहूं उत्पादन होने की उम्मीद है। कृषि मंत्रालय के दूसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक इस अवधि में 112 मिलियन टन से अधिक गेहूं उत्पादन होने के आसार हैं। सरकार ने कहा कि इतनी मात्रा में गेहूं का उत्पादन अभूतपूर्व होगा और इससे नया कीर्तिमान भी स्थापित होगा। गुरुवार को कटाई के मौसम से पहले सरकार ने दूसरा अग्रिम अनुमान जारी किया। कृषि मंत्रालय के मुताबिक फसल वर्ष 2023-24 (जुलाई-जून) में गेहूं का रिकॉर्ड 112.01 मिलियन टन उत्पादन होने का अनुमान है।
गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार, कुछ राज्यों में अगले महीने से खरीद भी शुरू होगी
फसल वर्ष 2022-23 में गेहूं का उत्पादन 110.55 मिलियन टन रहा। अब इस साल नया कीर्तिमान बन सकता है। सरकार के मुताबिक पिछले रिकॉर्ड से 1.46 मिलियन टन अधिक गेहूं उत्पादन होने का अनुमान है। कृषि मंत्रालय ने दूसरा अग्रिम खाद्यान्न उत्पादन अनुमान जारी किया। इसके मुताबिक मुख्य रबी (सर्दियों) की फसल गेहूं, कटाई के लिए तैयार है। कुछ राज्यों में अगले महीने से खरीद भी शुरू होने वाली है। हालात उत्साह बढ़ाने वाले हैं। सरकार को पूरी उम्मीद है कि फसल वर्ष 2023-24 में गेहूं का उत्पादन 112.01 मिलियन टन होगा।