फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wheat crop destroyed in five lakh hectares in three states including UP

Weather: यूपी समेत तीन राज्यों में 5.23 लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल तबाह, मध्य प्रदेश-राजस्थान में भी असर

Mon, 03 Apr 2023 05:47 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी नई दिल्ली/चंडीगढ़/भोपाल/जयपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी नई दिल्ली/चंडीगढ़/भोपाल/जयपुर। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 03 Apr 2023 05:47 AM IST
सार

पिछले दो हफ्तों से प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश हुई है। इसके अभी कुछ और दिनों तक जारी रहने का अनुमान है।
 

विज्ञापन
Wheat crop destroyed in five lakh hectares in three states including UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने यूपी, राजस्थान व मध्य प्रदेश में 5.23 लाख हेक्टेयर से ज्यादा गेहूं की फसल को प्रभावित किया है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में गेहूं की फसल को हुए नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। खराब मौसम के कारण फसल को हुए नुकसान और कटाई की चुनौतियों से किसान आशंकित हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, इस साल गेहूं की बोआई करीब 340 लाख हेक्टेयर में हुई है। सरकार चालू वर्ष 2023-24 (जुलाई-जून) में रिकॉर्ड 11.22 करोड़ टन गेहूं उत्पादन का अनुमान लगा रही है। फसल को नुकसान ऐसे समय में हुआ है, जब दुनिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच महंगाई और खाद्य सुरक्षा संकट की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


पिछले दो हफ्तों से प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश हुई है। इसके अभी कुछ और दिनों तक जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी : एक लाख से अधिक किसानों की 35 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद
प्रदेश में 11 जिलों के 1,07,523 किसानों की 35,480.52 हेक्टेयर से अधिक फसल खराब हुई है। किसानों को 58 करोड़ 59 लाख 29 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों को जल्द से जल्द राहत देने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा : 7.30 लाख एकड़ फसल खराब होने का दावा 
हरियाणा में अब तक 7.30 लाख एकड़ फसल खराब होने का दावा किया गया है। प्रदेश के 5 हजार गांवों के 1.30 लाख किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर यह फसल खराब होने की जानकारी दी है।


पंजाब : 13 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित
पंजाब में 13 लाख हेक्टेयर से ज्यादा गेहूं व फल सब्जियों की फसल प्रभावित होने का अंदेशा है। सीएम भगवंत मान ने नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed