{"_id":"5b7ed2ba42c792466049a890","slug":"whatsapp-will-appoint-complaint-officer-in-india-counter","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मैसेज: व्हाट्सऐप भारत में नियुक्त करेगा शिकायत अधिकारी, आईटी मंत्रालय को किया सूचित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फर्जी मैसेज: व्हाट्सऐप भारत में नियुक्त करेगा शिकायत अधिकारी, आईटी मंत्रालय को किया सूचित
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Aug 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप ने केंद्र सरकार को भरोसा दिलाया है कि कंपनी भारतीय कानून का पूरी तरह से पालन करेगी। कंपनी ने यह भी कहा है कि देश में व्यापक नेटवर्क के मद्देनजर वह आम जनता की शिकायत पर कदम उठाने के लिए अधिकारी की नियुक्ति करेगा। वह कानून के मुताबिक समय पर विभिन्न मुद्दों को निपटाएगा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक व्हाट्सएप ने सरकार को सूचित किया है कि वह विभिन्न स्तरों पर हिंसा फैलाने वाले फर्जी संदेशों के खिलाफ कदम उठा रहा है। हाल ही में व्हाट्सएप के सीईओ ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक व्हाट्सएप ने मंत्री द्वारा मुलाकात के दौरान उठाए गए विषयों पर जवाब दिया है। इसमें कहा गया है कि वह लगातार तकनीकी नवोन्मेष के जरिये बड़े पैमाने पर फैलाए जा रहे हिंसा भड़काने वाले संदेशों पर रोक लगाएगा। इससे पहले मंत्रालय ने हिंसा भड़काने वाले संदेशों पर रोक लगाने के मामले में व्हाट्सएप को दो नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन