फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sanjay raut claims amit shah weakened maharashtra by splitting ncp

'दोनों गुटों पर खतरा': एनसीपी में खटास की खबरों पर बोले राउत, शाह पर लगाया महाराष्ट्र को कमजोर करने का आरोप?

Tue, 03 Nov 2026 01:47 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन मौर्या Updated Tue, 03 Nov 2026 01:47 PM IST
सार

संजय राउत ने अमित शाह पर महाराष्ट्र को कमजोर करने के लिए एनसीपी के दो गुट बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि दोनों गुटों का राजनीतिक अस्तित्व खत्म हो जाएगा। राउत ने शरद पवार को असली एनसीपी और उद्धव ठाकरे को असली शिवसेना का नेता बताया।

विज्ञापन
sanjay raut claims amit shah weakened maharashtra by splitting ncp
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेताओं की मुलाकात पर शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह ने महाराष्ट्र को कमजोर करने के लिए एनसीपी के दो गुट बनाए हैं। राउत ने दावा किया कि आने वाले दिनों में दोनों गुटों का राजनीतिक अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अजित पवार के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अनाथ हो गई है और अब यह केवल शरद पवार की पार्टी है। राउत ने शिवसेना को लेकर भी कहा कि असली शिवसेना केवल उद्धव ठाकरे की है। उनके मुताबिक, दोनों दलों के नेता भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्या राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे?
शिवसेना नेता संजय राउत ने एक अन्य बयान में दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तिहाड़ जेल पहुंचेंगे। उनका यह बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इन बयानों के जरिए शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने भाजपा, केंद्र सरकार और एनसीपी के दोनों गुटों पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर क्या बोले?
संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष किसी चर्चा की मांग नहीं कर रहा, बल्कि सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा चाहता है। राउत ने तेलंगाना में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाले ही उसे बचाने की बात कर रहे हैं।


राउत ने कहा, 'हम चर्चा की मांग नहीं कर रहे हैं, हम ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कल तेलंगाना में लोकतंत्र बचाने के नाम पर रैली की गई। यह रैली उन लोगों ने आयोजित की थी, जो लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। सवाल यह है कि वे आखिर किससे लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed