फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Whatsapp has stopped sending messages to more than 5

व्हाट्सएप ने आज से लगाई एकसाथ 5 से ज्यादा को मैसेज भेजने पर रोक

Mon, 30 Jul 2018 03:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jul 2018 03:31 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp has stopped sending messages to more than 5

देश में झूठे मैसेज, वीडियो व फोटो के कारण बढ़ती भीड़ हिंसा की घटनाओं के बाद संदेशों पर नियंत्रण करने के अपने वादे पर सोशल मैसेजिंग वेबसाइट व्हाट्सएप ने अमल करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों की गई घोषणा के तहत व्हाट्सएप ने रविवार रात 12 बजे से एकसाथ 5 से ज्यादा लोगों को कोई मैसेज भेजने पर रोक लगा दी।

विज्ञापन


रविवार रात 12 बजे से डेस्कटॉप और टेबलेट के लिए शुरू कर दिया प्रतिबंध

हालांकि फिलहाल ये प्रतिबंध उन्हीं व्हाट्सएप यूजर्स पर लागू होगा, जो इस ऐप का इस्तेमाल अपने डेस्कटॉप कंप्यूटर या टेबलेट पर करते हैं। लेकिन जल्द ही इस प्रतिबंध को मोबाइल यूजर्स पर भी लागू करने की संभावना है। बता दें कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप को एक नोटिस भेजकर अपने प्लेटफॉर्म पर भेजे जाने वाले भ्रामक संदेशों पर नियंत्रण लगाने को कहा था। सरकार ने व्हाट्सएप को चेतावनी दी थी कि  प्रभावी कदम नहीं उठाने पर भ्रामक संदेश के कारण हिंसा फैलने की स्थिति में उसे भी दोषी माना जाएगा। इसके बाद ही व्हाट्सएप ने अपने प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग नहीं होने देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


सरकार के नोटिस के बाद से व्हाट्सएप ने संदेशों पर नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें किसी दूसरे की तरफ से आए संदेश को आगे भेजे जाने पर पाने वाले के मोबाइल पर संदेश पहुंचने के बाद उस पर फारवर्ड लिखा हुआ मिलना भी शामिल है। व्हाट्सएप का कहना है कि इससे संदेश पाने वाले को इसके असली नहीं होने या किसी अन्य की तरफ से भेजे जाने की जानकारी मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही व्हाट्सएप ने अपने सभी उपयोगकर्ताओं को इस बारे में विज्ञापनों के जरिए भी सतर्क किया था। साथ ही एडमिन को ये तय करने का अधिकार भी दिया था कि उसके समूह में कौन आगे मैसेज फारवर्ड कर सकता है और कौन नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed