फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Whatsapp appointed for India Grievance redressal officer

व्हाट्सएप ने भारत के लिए नियुक्त किया शिकायत निस्तारण अधिकारी, कोर्ट की सख्ती के बाद लिया फैसला

Mon, 24 Sep 2018 04:51 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 04:51 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp appointed for India Grievance redressal officer
व्हाट्सएप
फर्जी और झूठे मैसेज पर अंकुश लगाने के केंद्र सरकार के दबाव के बीच व्हाट्सएप ने भारत के लिए शिकायत निस्तारण अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। साथ ही यूजर्स के लिए शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी भी जारी की है। लगातार बढ़ रही भीड़ हिंसा की घटनाओं को लेकर चिंतित सरकार काफी समय से व्हाट्सएप पर फर्जी संदेशों को रोकने की व्यवस्था बनाने का दबाव डाल रही थी।
विज्ञापन


व्हाट्सएप अपडेट में बताया गया है कि यूजर्स मोबाइल एप, ई-मेल या शिकायत निस्तारण अधिकारी कोमल लाहिरी से सीधे मदद मांग सकते हैं। लाहिरी व्हाट्सएप की वरिष्ठ निदेशक (वैश्विक उपभोक्ता परिचालन व स्थानीयकरण) हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनकी नियुक्ति अगस्त के आखिरी सप्ताह में की गई थी। लाहिरी अमेरिका से ही भारतीय उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण करेंगी। 
विज्ञापन


यूजर्स एप की सेटिंग टैब में जाकर कंपनी की सपोर्ट टीम से मदद मांग सकते हैं। अगर लगे कि शिकायत आगे बढ़ाने की जरूरत है तो सीधे लाहिरी से संपर्क कर सकते हैं। भारत में व्हाट्सएप के 20 करोड़ उपभोक्ता हैं। जुलाई में एप ने एक संदेश अधिकतम पांच लोगों को भेजने की सीमा तय की थी। साथ ही संदेश को एक साथ दर्जनों लोगों को भेजने से रोकने के लिए क्विक फारवर्ड बटन भी हटा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने भी अपना लिया था सख्त रुख

सितंबर में सुप्रीम कोर्ट भी व्हाट्सएप के खिलाफ शिकायत निस्तारण अधिकारी की नियुक्ति और भारतीय कानूनों का पालन नहीं करने को लेकर दायर याचिका के परीक्षण को तैयार हो गया था। शीर्ष अदालत ने कंपनी से चार सप्ताह में जवाब मांगा था। वहीं, केंद्र सरकार ने भी लोकसभा चुनाव, 2019 के मद्देनजर फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप के इस्तेमाल को लेकर सख्त रुख अपना लिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed