फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   What will happen with Ateeq ahmed and Ashraf on police remand? How will both the mafia be interrogated

पुलिस रिमांड पर अतीक-अशरफ के साथ क्या होगा?: दोनों माफियाओं से कैसे होगी पूछताछ, क्या खुलेंगे ये बड़े राज

Fri, 14 Apr 2023 11:49 AM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 14 Apr 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने दोनों माफिया बंधुओं से पूछताछ के लिए 200 सवालों की लिस्ट तैयार की है। आइए जानते हैं कि पुलिस रिमांड के दौरान दोनों के साथ क्या-क्या होगा? कैसे पुलिस पूछताछ करेगी? क्या उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े ये राज खुल पाएंगे? 
loader
What will happen with Ateeq ahmed and Ashraf on police remand? How will both the mafia be interrogated
अतीक अहमद और अशरफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। एक तरफ उमेश पाल और उनके दोनों गनर्स पर गोलियां चलाने के आरोपी असद अहमद और गुलाम को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया तो दूसरी ओर माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की चार दिन की रिमांड हासिल कर ली है। अब अतीक और अशरफ से पुलिस पूछताछ करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने दोनों माफिया बंधुओं से पूछताछ के लिए 200 सवालों की लिस्ट तैयार की है। आइए जानते हैं कि पुलिस रिमांड के दौरान दोनों के साथ क्या-क्या होगा? कैसे पुलिस पूछताछ करेगी? क्या उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े ये राज खुल पाएंगे? 

 

पहले जानिए पुलिस रिमांड में अतीक-अशरफ के साथ क्या-क्या होगा?
उमेश पाल हत्याकांड की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश गौतम की अदालत ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को चार दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है। दोनों से करीब दो सौ सवाल पूछे जाएंगे। पुलिस ने इसकी सूची पहले ही तैयार कर ली है। पूछताछ के दौरान अदालत ने दोनों को वकील रखने की छूट दे दी है। हालांकि, पूछताछ के दौरान ये वकील हस्तक्षेप नहीं करेंगे। इन्हें दूर ही बैठाना होगा। अतीक और अशरफ की रिमांड 13 अप्रैल की शाम छह बजे से शुरू हो चुकी है और ये 17 अप्रैल की दोपहर दो बजे तक रहेगी। इसके बाद दोनों को फिर से कोर्ट में पेश करना होगा। 


 

रिमांड में लेने से पहले दोनों के साथ पुलिस ने क्या किया? 
नियम के अनुसार, किसी को भी पुलिस रिमांड में लेने से पहले उसका मेडिकल कराया जाता है। ऐसे में अतीक और उसके भाई अशरफ का भी पुलिस ने पहले मेडिकल कराया। इसके साथ ही दोनों का कोरोना टेस्ट भी कराया गया। 
 

क्या रिमांड में खुल जाएंगे उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े ये राज? 

1. उमेश पाल की हत्या की साजिश कब और कैसे रची गई?
2.  शाइस्ता परवीन, गुड्डू मुस्लिम, जैनब फातिमा, नूरी कहां हैं? 
3. हत्यारों की मदद की जिम्मेदारी किसे-किसे दी गई थी? 
4. शाइस्ता, असद से आखिरी बार कब मुलाकात या बात हुई थी?
5. घटना वाले दिन बहनोई अखलाख से अतीक ने क्या बात की थी?
6. अखलाख से बात करने के लिए फोन कहां से आया? किसी जेलकर्मी ने फोन दिया तो वह कौन था?
7. घटना से पहले शूटर असद व गुलाम बरेली जेल में अशरफ से क्यों मिले? क्या बात हुई थी? 
8. वो कौन से छह लोग थे जो असद व गुलाम के साथ अशरफ से मिले?
9. अखलाक से अतीक ने क्यों मंगाए थे 50 हजार रुपये?
10. अखलाक के भतीजे अतीकुररहमान ने जिस पेटीएम वॉलेट में रुपये डाले, वह किसका था?
11. उमेश पाल हत्याकांड से पहले अतीक से साबरमती जेल जाकर कौन-कौन मिला?
12. चकिया स्थित कार्यालय से बरामद लाखों की नगदी कहां से आई?
13. असलहों से भरा बैग आखिर शाइस्ता के पास कहां से आया?
14. खंडहर हो चुके मकान से मिले रजिस्टर का आखिर क्या है राज?
15. अली का दो आधार कार्ड बनवाने के पीछे क्या है साजिश?
16. पाकिस्तान और गल्फ देशों से कौन-कौन मदद कर रहा है? 
17. क्या उमेश के बाद किसी और की हत्या की साजिश थी? 
18. फंडिंग कहां-कहां से होती है? कौन इसका हिसाब रखता है?
 

24 फरवरी के दिन क्या हुआ था? 
2005 में हुई विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में उमेश पाल मुख्य गवाह थे। 24 फरवरी शुक्रवार को करीब साढ़े चार बजे उमेश कार से वापस सुलेमसराय, धूमनगंज स्थित अपने घर के लिए चल दिए। जैसे ही गेट पर गाड़ी रोककर उमेश उतरे, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। उमेश गोली लगने से गिरने के बाद उठकर घर के भीतर भागे। साथ में उनकी सुरक्षा में लगे दोनों सिपाही भी उन्हें बचाने के लिए घर के अंदर भागे। लेकिन, हमलावरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए घर के अंदर घुसकर स्वचालित हथियारों से लगातार गोलियां बरसाईं। इस दौरान बदमाशों ने बम भी चलाए। बम और गोलियों की बौछार से इलाका थर्रा गया। हमलावर वहां से फरार हो गए। उमेश पाल, सिपाही संदीप और राघवेंद्र लहूलुहान पड़े थे। 

तीनों को एसआरएन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने करीब एक घंटे बाद उमेश पाल को मृत घोषित कर दिया। आजमगढ़ निवासी सुरक्षागार्ड संदीप निषाद की भी अस्पताल में मृत्यु हो गई। उसी रात पुलिस ने माफिया अतीक के दो नाबालिग बेटों को घर से हिरासत में लिया। असद फरार चल रहा था। उसे गुरुवार 13 अप्रैल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया। अब तक इस मामले में 25 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। चार आरोपियों का एनकाउंटर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed