{"_id":"59ec40764f1c1b98678b6c8b","slug":"what-is-ro-ro-ferry-service-of-gujarat-inaugurated-by-pm-narendra-modi-ghogha-dahej","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए क्या है मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट 'रो-रो फेरी' सर्विस, जिससे 360 की दूरी सिमटी 31 किमी में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जानिए क्या है मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट 'रो-रो फेरी' सर्विस, जिससे 360 की दूरी सिमटी 31 किमी में
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 22 Oct 2017 02:55 PM IST
विज्ञापन
गुजरात की रो-रो फेरी सर्विस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के भावनगर से रो-रो फेरी सर्विस की शुरुआत की, माना जा रहा है कि इससे गुजरात को काफी फायदा होगा। यह सर्विस घोघा से दाहेज के बीच शुरू की गई है।
विज्ञापन
इस पूरे प्रोजेक्ट की कीमत 614 करोड़ रुपए है जिसके पहले चरण का फिलहाल उद्घाटन किया गया है। अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट की नींव मोदी ने जनवरी 2012 में गुजरात का सीएम रहते हुए रखी थी।
विज्ञापन
LIVE: गुजरात पहुंचे PM मोदी, 'ड्रीम प्रोजेक्ट' समेत कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
आठ घंटे का सफर एक घंटे में होगा पूरा: अबतक लोगों को घोघा और दाहेज के बीच सफर करने के लिए घूमकर जाना पड़ता था जिससे पूरा सफर 360 किलोमीटर का हो जाता था और इसे पूरा करने में आठ घंटे का वक्त लगता था। अब फेरी सर्विस से यह सफर कुल 31 किलोमीटर का रह जाएगा जिसको सिर्फ एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
मोदी ने वीडियो पोस्ट कर बताया
पीएम मोदी ने इससे संबंधित एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें बताया गया कि फेरी सर्विस से एक साथ 70 से 80 ट्रक या 100 छोटी गाड़ियां या फिर 500 यात्रियों को लेकर जाया जा सकेगा।
फिलहाल इसके पहले चरण का उद्घाटन हो रहा है जिसमें यात्रियों को लेकर जाने की सुविधा शुरू होगी। दूसरे चरण में वाहनों को लेकर जाने की सुविधा शुरू की जाएगी। गुजरात सरकार और मोदी द्वारा बताया गया है कि इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचेगा।
फिलहाल इसके पहले चरण का उद्घाटन हो रहा है जिसमें यात्रियों को लेकर जाने की सुविधा शुरू होगी। दूसरे चरण में वाहनों को लेकर जाने की सुविधा शुरू की जाएगी। गुजरात सरकार और मोदी द्वारा बताया गया है कि इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचेगा।
Ghogha-Dahej Ferry Service will boost connectivity and infrastructure in Gujarat. pic.twitter.com/Hed5BoaT9V
— Narendra Modi (@narendramodi) October 21, 2017