{"_id":"5eee5a4b2f49452e2a5806a4","slug":"what-is-india-s-preparation-for-the-development-amidst-increasing-cases-of-corona-virus-worldwide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनियाभर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच भारत ने पकड़ी विकास की रफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुनियाभर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच भारत ने पकड़ी विकास की रफ्तार
Sun, 21 Jun 2020 12:19 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच भारत ने अपनी कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन से प्रभावित अपने गृह राज्यों में लौटने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए 'गरीब कल्याण रोजगार अभियान' की शुरुआत की है। इसमें सरकार की तरफ से 50,000 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया है।
'गरीब कल्याण रोजगार अभियान' को बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा के 116 जिलों में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसे 125 दिनों में देश के छह राज्यों में एक मिशन मोड पर लागू किया जाएगा। योजना के तहत, इसमें कई तरह के कामों की सुविधा दी जाएगी जो यह सुनिश्चित करेगी कि हर एक प्रवासी श्रमिक को आने वाले 125 दिनों में अपने कौशल के अनुसार रोजगार मिल सके।
वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को देश में कोरोना के 14,516 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, इस दौरान 375 मरीजों की मौत हो गई। अब तक भारत में कोरोना से 3,95,048 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस महामारी से देशभर में 12,948 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस दौरान राहत की बात यह है कि अब तक कुल 2,13,830 मरीज इस महामारी को हरा कर ठीक हो चुके हैं और अपने घरों को वापस जा चुके हैं। बता दें कि देश में अभी भी 1,68,269 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
कोरोना के इलाज को लेकर ड्रग फर्म ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने कहा है कि उसने फेबीफ्लू ब्रांड के तहत एंटीवायरल ड्रग फेविपिरविर को लॉन्च किया है। इस दवाई की कीमत 103 रुपये प्रति टैबलेट है। इस दवाई को हल्के से मध्यम कोविड-19 वाले मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जाएगा।
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने यह भी कहा कि ये दवा 34 टैबलेट के एक स्ट्रिप में आएगी। 200 मिलीग्राम टैबलेट के रूप में इस एक पूरे पत्ते का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 3,500 रुपये होगा।
इधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में देशभर की कई प्रयोगशालाओं की तरफ से 1,89,869 कोरोना वायरस परीक्षण किए गए। यह एक ही दिन में प्रयोगशालाओं की तरफ से किए गए परीक्षणों की सबसे अधिक संख्या है।
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनियाभर में अब तक 459,976 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 8,680,640 से ज्यादा लोग इस खतरनाक बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। पिछले साल दिसंबर महीने में चीन से निकला यह वायरस 196 देशों में फैल चुका है।