{"_id":"61f56948ba64330d425dcb6f","slug":"west-bengal-woman-thrown-from-moving-train-for-protesting-molestation-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: छेड़खानी का विरोध करने पर नशेड़ियों ने महिला को चलती ट्रेन से फेंका, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: छेड़खानी का विरोध करने पर नशेड़ियों ने महिला को चलती ट्रेन से फेंका, एक गिरफ्तार
Sat, 29 Jan 2022 09:50 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 29 Jan 2022 09:50 PM IST
सार
लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को फोन करके कहा था कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद परिवार ने स्थानीय पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन
महिला को ट्रेन से फेंका
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के नदिया में दो नशेड़ियों ने छेड़खानी का विरोध करने पर 29 वर्षीय महिला को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। पीड़िता को बचा लिया गया और वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घर पहुंचने के लिए दो लोकल ट्रेनों को बदलती थी महिला
पीड़ित महिला की मां के मुताबिक, उसकी बेटी नदिया जिले के कल्याणी में एक निजी कंपनी में काम करती है। उसे हर दिन घर पहुंचने के लिए दो लोकल ट्रेनों को बदलना पड़ता है। शुक्रवार को वह एक लोकल ट्रेन से कल्याणी से राणाघाट पहुंची थी और वहां से रायनगर में घर पहुंचने के लिए दूसरी ट्रेन में सवार हुई।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि वह आखिरी लोकल ट्रेन थी और उनकी बेटी महिला डिब्बे में अकेली थी। ट्रेन गंगनापुर से निकली थी और वह गेट के पास खड़ी थी क्योंकि उसे अगले स्टेशन रायनगर में उतरना था। रात करीब 9:10 बजे जब ट्रेन गंगनापुर स्टेशन से निकली तो नशे की हालत में दो लोगों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे छुआ और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। जब विरोध किया तो उन्होंने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।
विज्ञापन
एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को फोन करके कहा था कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद परिवार ने स्थानीय पुलिस को फोन किया, जिसने जवाब में स्थानीय पुलिस ने रेलवे पुलिस को सूचित किया। जैसे ही ट्रेन रायनगर स्टेशन पहुंची स्थानीय लोगों ने एक युवक को रोक लिया। उसे पीटकर जीआरपी को सौंप दिया। स्थानीय लोग और जीआरपी मौके पर पहुंचे जहां महिला को ट्रेन से धक्का दिया था। उसे कल्याणी के जेएनएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जीआरपी पुलिस ने बताया कि आरोपी में से एक 25 वर्षीय दिलीप तालुकदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए उसकी तलाश जारी है।