फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal witch doctor perform excorism on two children for three hours, two are hospitalised

पश्चिम बंगाल: तांत्रिक डॉक्टर तीन घंटों तक करता रहा जादू-टोना, दो बच्चों की मौत

Sun, 16 Feb 2020 11:58 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माल्दा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माल्दा Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 16 Feb 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
West Bengal witch doctor perform excorism on two children for three hours, two are hospitalised
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम बंगाल के मालदा में पांच और सात साल के दो बच्चों की मौत हो गई है। आरोप है कि स्थानीय तांत्रिक डॉक्टर ने बच्चों पर लगभग तीन घंटे तक जादू-टोना किया। आम के बगीचे में खेलते हुए बच्चे शुक्रवार को बीमार हो गए थे। गांववालों ने आरोप लगाया कि उनके बच्चों पर बुरी आत्माओं का साया है क्योंकि उन्होंने बगीचे में शरण ली थी जिसके बाद उनके माता-पिता ने स्थानीय तांत्रिक डॉक्टर को बुलाया।

विज्ञापन


चार और छह साल के दो अन्य बच्चे माल्दा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। गजोले पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, 'शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच जारी है।' चारो बच्चे गजोले गांव में खेतों में खेलते हुए बीमार पड़ गए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को घर वापस आकर बच्चो ने सिरदर्द और पेटदर्द की शिकायत की। गजोले विधानसभा सदस्य दीपाली बिस्वास ने कहा, 'तांत्रिक डॉक्टर ने लगभग तीन घंटे तक दो बच्चों पर जादू-टोना किया। जब बच्चों की हालत बदतर हो गई तब उन्हें राज्य सरकार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्चे की रास्ते में और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गांववाले काफी डरे हुए हैं और उन्हें घर से बाहर आने से मना कर दिया है। उनका दावा है कि गांव में कुछ बुरी आत्माएं हैं। अस्पताल में भर्ती एक बच्चे के मामा आसिफ शेख ने कहा, 'बुरी आत्माओं की वजह से पिछले कुछ सालों में गांव में कुछ व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। हमारा मानना है कि चारों बच्चे उसी आत्मा की गिरफ्त में हैं। इसलिए हमने तांत्रिक डॉक्टर की मदद ली। हम इन आत्माओं से मुक्ति पाने की कोशिश कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed