{"_id":"5b7d5b5242c7924670022e63","slug":"west-bengal-was-built-for-hindus-says-bjp-mp-rupa-ganguly","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद के बयान पर बवाल, कहा-हिंदुओं के लिए बना था पश्चिम बंगाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा सांसद के बयान पर बवाल, कहा-हिंदुओं के लिए बना था पश्चिम बंगाल
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Wed, 22 Aug 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की राज्यसभा सांसद और पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूपा गांगुली ने यह कह कर एक नया विवाद पैदा कर दिया है कि विभाजन के बाद पश्चिम बंगाल का गठन हिंदुओं के लिए किया गया था। वे बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन
रूपा ने कहा कि भारत के विभाजन के समय पाकिस्तान व बांग्लादेश का गठन मुसलमानों के लिए किया गया था जबकि भारत का हिस्सा बने बंगाल का गठन बांग्लादेश से लौटने वाले हिंदुओं के लिए किया गया था।
विज्ञापन
पत्रकारों ने प्रस्तावित नागरिकता संशोधन विधेयक के इस प्रावधान पर उनकी राय जाननी चाही थी कि हिंदू शरणार्थी हैं जबकि मुसलमान घुसपैठिए। इसी के जवाब में रूपा ने उक्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत में पैदा होने या बचपन से यहां रहने वाले, भले ही मुसलमान क्यों न हों, उन्हें नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने कहा था कि देश को धर्मशाला नहीं बनने दिया जा सकता और वर्ष 2019 के आम चुनावों के बाद पूरे देश में एनआरसी लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या से पूरा देश परेशान है। दूसरी ओर, एनआरसी पर जारी विवाद के बीच प्रदेश कांग्रेस ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा पर इस मुद्दे पर आम लोगों को गुमराह कर संकीर्ण मानसिकता वाली राजनीति करने का आरोप लगाया है।