{"_id":"5d5f85c68ebc3e6c492db6df","slug":"west-bengal-wall-of-temple-collapsed-where-people-were-gathered-to-celebrate-janmastami-killed-many","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: जन्माष्टमी उत्सव के दौरान गिरी मंदिर की दीवार, चार की मौत 27 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: जन्माष्टमी उत्सव के दौरान गिरी मंदिर की दीवार, चार की मौत 27 घायल
Fri, 23 Aug 2019 11:50 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, 24 परगना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, 24 परगना
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में दीवार गिर गई है
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना के कचुआ क्षेत्र में जन्माष्टमी मनाने के लिए लोग जिस मंदिर में इकट्ठा हुए थे उसकी दीवार गिर गई है। जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई है वहीं 27 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुआवजे की घोषकी की है। उन्होंने मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और मामूली घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee has announced a compensation of Rs. 5 lakhs for the family of the deceased, Rs.1 lakh for those who got critically injured and Rs. 50,000 for others with minor injuries. https://t.co/95RZP5PNTf
— ANI (@ANI) August 23, 2019विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जैसे ही मंदिर की दीवार गिरी वहां पर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगी। जिसके कारण चार की मौत और 27 लोग घायल हो गए। घायलों का जिले के स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार उत्तरी 24 परगना जिले के कचुआ में स्थित लोकनाथ मंदिर में शुक्रवार को जन्माष्टमी उत्सव के मौके पर श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान मंदिर की जर्जर दीवार ढहकर गिर गई। जिसकी चपेट में कई श्रद्धालु आ गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों की मदद से मलबे में दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। घटना में चार लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।