{"_id":"5c9009a8bdec2213f01bdd56","slug":"west-bengal-two-bjp-leaders-arrested-for-objectionable-posts-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में दो भाजपाई गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में दो भाजपाई गिरफ्तार
Tue, 19 Mar 2019 02:42 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 19 Mar 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोलकाता से सटे उत्तर 24-परगना जिले की बशीरहाट संसदीय सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अभिनेत्री नुसरत जहां को ट्रोल करने व सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि शुभेंदु चक्रवर्ती और तन्मय बाला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120/बी (आपराधिक साजिश) और 505/2 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि बांग्ला फिल्मों की दो शीर्ष अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां के तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार बनने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की महिला उम्मीदवार जो फिल्मों में काम करती हैं, उन्हें उनकी भूमिकाओं के लिए ट्रोल किया जा रहा है। उनकी इस टिप्पणी से विवाद पैदा हो गया था।
विज्ञापन