पश्चिम बंगाल चुनाव : तृणमूल ने दिया ‘बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’ और ‘बांग्ला निजेर मैयेके चैये‘ का नारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस नारे के साथ बनर्जी की फोटो वाले होर्डिंग समूचे कोलकाता में लगाए गए हैं। सत्तारूढ़ पार्टी ने ईएम बाईपास के पास स्थित अपने मुख्यालय से आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत की। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि राज्य के लोग अपनी बेटी चाहते हैं जो पिछले कई साल से मुख्यमंत्री के रूप में उनके साथ है। हम बंगाल में किसी बाहरी को नहीं लाना चाहते हैं। तृणमूल कांग्रेस की भाजपा के साथ तल्ख राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता चल रही है और वह पार्टी (भाजपा) के नेताओं को बाहरी कहती है जो राज्य में ‘चुनावी सैर सपाटे’ के लिए आए हैं।
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 'बांग्ला निजेर मैयेके चैये' का नारा भी दिया है। पार्टी के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने इसे जारी करते हुए कहा कि राज्य के लोग इसकी व्याख्या करें। पिछले 10 सालों में और आगामी चुनाव में हमने ये चार शब्द जनता के बीच रखे हैं। पिछले 10 सालों में हमने उद्योग, बंजर जमीन, शिक्षा व बुनियादी ढांचे के विकास के कार्य किए हैं। अब हमने ये चार शब्द जनता के समक्ष रखे हैं। बांग्ला भाषा में दिए गए इस नारे का अर्थ है बंगाल को यह बेटी पसंद है।
Slogan 'Bangla Nijer Meyekei Chaye' is for people to interpret. Work-related to infrastructure, education, heath or industry happened in the last 10 years & now with upcoming polls, we've put it into 4 words: Derek O'Brien after launch of TMC's new slogan for State Assembly polls pic.twitter.com/pMAXrh0Cbf
— ANI (@ANI) February 20, 2021