{"_id":"5e3a39f78ebc3ee612140883","slug":"west-bengal-tmc-worker-shot-dead-by-unidentified-assailants-in-burdwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, पार्टी ने भाजपा पर लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, पार्टी ने भाजपा पर लगाया आरोप
Wed, 05 Feb 2020 09:13 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 05 Feb 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या के बाद जुटी भीड़
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच जारी खूनी संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बर्धमान जिले में तृणमूल के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पार्टी ने इसे लेकर भाजपा पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को बर्धमान जिले में राथिन बिस्वास नाम के तृणमूल कार्यकर्ता की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं तृणमूल की जिला इकाई ने इसे लेकर भाजपा पर आरोप लगाया है। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच लगातार झड़प की खबरें आती रहती हैं। इन झड़पों में दोनों ही पार्टियों के कई कार्यकर्ताओं की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन
West Bengal: Rathin Biswas, a TMC worker shot dead by unidentified assailants in Burdwan. TMC has alleged that BJP is behind the incident. Police investigation underway. (04.02.2020) pic.twitter.com/5PzxRfDWvw
— ANI (@ANI) February 5, 2020