फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: TMC Alleges Concerns Over SIR Ignored, Election Commission Says Supreme Court Will Decide

West Bengal: 'सिर्फ सुप्रीम कोर्ट में तय होगा SIR मामला', TMC ने चुनाव आयोग से सुनवाई न होने पर जताई नाराजगी

Mon, 09 Mar 2026 03:06 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Shivam Garg Updated Mon, 09 Mar 2026 03:06 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी टीएमसी ने चुनाव आयोग की प्री-पोल बैठक के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की। पार्टी ने कहा कि एसआईआर को लेकर उठाई गई उनकी गंभीर चिंताओं को अनसुना किया गया और चुनाव आयोग ने इसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर छोड़ दिया।

विज्ञापन
West Bengal: TMC Alleges Concerns Over SIR Ignored, Election Commission Says Supreme Court Will Decide
बंगाल में चुनाव आयोग की बैठक - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के प्री-पोल परामर्श बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर उनकी चिंताओं को सुना ही नहीं गया।

विज्ञापन


बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि पार्टी की तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को बताया गया कि चूंकि इस मुद्दे पर टीएमसी सुप्रीम कोर्ट गई है, इसलिए यह वहां तय होगा और चुनाव आयोग का इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू, विवेक जोशी और पश्चिम बंगाल के सीईओ मनोज अग्रवाल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से न्यू टाउन, कोलकाता के एक होटल में चर्चा की।
विज्ञापन


महिला मंत्री ने उठाया सवाल
भट्टाचार्य ने कहा "मैं महिला हूं और मुझसे कहा गया ‘चिल्लाओ मत’। जब हम लोगों के अधिकारों की बात कर रहे हैं, तो हमें क्यों नहीं अपनी आवाज उठाने दी जा रही?" उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने बार-बार सुप्रीम कोर्ट में मामला होने का हवाला दिया। भट्टाचार्य ने सवाल उठाया अगर मामला सुप्रीम कोर्ट में है, तो हमें बैठक में बुलाने का क्या मतलब था? बुलाया है तो हमारी बातें क्यों नहीं सुनी जा रही हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- West Bengal Polls: 'तीन से ज्यादा चरण में न हो मतदान', चुनाव आयोग के पैनल से मुलाकात कर भाजपा ने की मांग


फर्जी आशंका और नागरिकों की परेशानियां
कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम ने कहा कि बंगाल में घुसपैठियों की झूठी छवि बनाई जा रही है, जिससे असली भारतीय नागरिकों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो महीनों में कोई भी घुसपैठिया या रोहिंग्या नहीं पकड़ा गया, लेकिन सामान्य नागरिकों को लंबी कतारों में खड़ा किया जा रहा है, कई लोग बीमार पड़ गए और कुछ की मृत्यु हो गई। हाकिम ने कहा कि मतदान का अधिकार संवैधानिक अधिकार है और असली नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाना असंवैधानिक होगा।

चुनाव आयोग से पार्टी की मांग
भट्टाचार्य और हाकिम ने कहा कि चुनाव आयोग से कितने चरणों में चुनाव कराने की मांग है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। सबसे अहम यह है कि असली वोटर BJP के प्रभाव में आकर सूची से न हटें। टीएमसी प्रतिनिधि मंडल में पूर्व डीजीपी और राज्यसभा उम्मीदवार राजीव कुमार भी शामिल थे।

अन्य वीडियो:-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed