फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Threatening letter to CBI judge hearing TMC leader's case lawyer arrested

West Bengal: टीएमसी नेता के मामले की सुनवाई कर रहे CBI जज को लिखा धमकी भरा पत्र, वकील गिरफ्तार

Tue, 30 Aug 2022 11:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Aug 2022 11:04 PM IST
सार

पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि आरोपी ने जज राजेश चक्रवर्ती को कथित रूप से धमकी दी कि अगर तृणमूल कांग्रेस के वीरभूम जिले के अध्यक्ष अनुव्रत मंडल को मवेशी तस्करी मामले में जमानत नहीं दी जाती है तो वह उन्हें एक ड्रग मामले में फंसा देंगे।

विज्ञापन
West Bengal Threatening letter to CBI judge hearing TMC leader's case lawyer arrested
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता अनुव्रत मंडल के मामले की सुनवाई कर रहे सीबीआई जज को कथित रूप से धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में एक वकील को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि आरोपी वकील सुदीप्त राय ने विशेष सीबीआई जज राजेश चक्रवर्ती को कथित रूप से धमकी दी कि अगर तृणमूल कांग्रेस के वीरभूम जिले के अध्यक्ष अनुव्रत मंडल को मवेशी तस्करी मामले में जमानत नहीं दी जाती है तो वह उन्हें एक ड्रग मामले में फंसा देंगे। बता दें कि अनुव्रत मंडल पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस धमकी के बाद राय को सोमवार रात को आसनसोल में बीएनआर मोड़ से पकड़ा गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राय जब घर लौटने का प्रयास कर रहे थे तब उनके मोबाइल से उनके ठिकाने का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि आसनसोल की जिला अदालत के प्रमुख लिपिक और तृणमूल नेता बप्पादित्य चट्टापोध्याय के प्रति अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते उसने उसके नाम और आधिकारिक स्टैंप का उपयोग कर यह धमकी भरा पत्र 23 अगस्त को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed