फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal suvendu adhikari target mamata banerjee over bangladesh statement

West Bengal: बांग्लादेश पर ममता बनर्जी के बयान पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- वो खुद फर्जी हैं

Mon, 09 Dec 2024 10:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 09 Dec 2024 10:42 PM IST
सार

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 'वह अपनी छवि बचाने के लिए ये सब कह रही हैं। उनके मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी मोहम्मद यूनुस की तारीफ कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं।'

विज्ञापन
west bengal suvendu adhikari target mamata banerjee over bangladesh statement
शुभेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बांग्लादेश के हालात पर विधानसभा में दिया गया बयान कुछ और नहीं, बल्कि सिर्फ अपनी छवि बचाने का कोशिश है। दरअसल बांग्लादेश के नेताओं ने अपने बयान में कहा है कि उनके देश का बंगाल, बिहार और ओडिशा पर वैध दावा है और कुछ ही दिन में बांग्लादेश, भारत के इन तीनों राज्यों पर कब्जा कर सकता है। इसी पर ममता बनर्जी ने सोमवार को विधानसभा में अपनी प्रतिक्रिया दी थी। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने क्या कहा
ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी नेताओं के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इन बयानों को 'बेतुका' करार दिया और बांग्लादेशी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'आप बंगाल, बिहार और ओडिशा पर कब्जा करेंगे और हम बैठकर लॉलीपाप खाते रहेंगे'? अब पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने यह भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों को बांग्लादेश में अत्याचार की घटनाओं के खिलाफ रैलियां करने की अनुमति दी गई थी जबकि 'हिंदुओं को इसी तरह का मार्च आयोजित करने के लिए अदालत का रुख करना पड़ता है'।
विज्ञापन


छवि बचाने की कोशिश
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 'वह अपनी छवि बचाने के लिए ये सब कह रही हैं। उनके मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी मोहम्मद यूनुस की तारीफ कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं। उनके अन्य मंत्रियों जैसे फिरहाद हकीम और दोहा सिद्दीकी को बांग्लादेश की घटनाओं के खिलाफ कोई भी मार्च निकालने के लिए रानी रश्मोनी रोड का उपयोग करने की अनुमति है, लेकिन जब हिंदू कोई विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख करना पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'ममता बनर्जी खुद फर्जी हैं'
भाजपा नेता ने बनर्जी पर उनके उस बयान के लिए भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में तनाव पैदा करने के लिए (बांग्लादेश की स्थिति के संबंध में) फर्जी वीडियो प्रसारित करने के लिए एक 'विशेष राजनीतिक दल' जिम्मेदार है। इस पर भाजपा नेता ने दावा करते हुए कहा, 'ममता बनर्जी फर्जी व्याख्यान दे रही हैं। बांग्लादेश में इतनी सारी घटनाएं हो चुकी हैं। क्या ये वीडियो फर्जी हैं? गोपालगंज में हिंदुओं को जिंदा जला दिया गया। प्रभु जगन्नाथ के मंदिर में तोड़फोड़ की गई और इस्कॉन के भक्तों पर अत्याचार किया जा रहा है। क्या ये वीडियो फर्जी हैं? कुछ लोग पश्चिम बंगाल में बनी साड़ियां जला रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'ममता खुद फर्जी हैं और अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण सदन में ये सब झूठी और राजनीति से प्रेरित बातें कह रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed