फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal suvendu adhikari likely to be appointed chairman of jute corporation of india tmc bjp msp mamata

बंगाल: सुवेंदु अधिकारी को मिल सकता है कैबिनेट पद, बनाए जा सकते हैं जेसीआई अध्यक्ष

Fri, 01 Jan 2021 09:10 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 01 Jan 2021 09:10 AM IST
विज्ञापन
west bengal suvendu adhikari likely to be appointed chairman of jute corporation of india tmc bjp msp mamata
सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं ऐसे में राज्य में राजनीतिक हलचलें बढ़ चुकी हैं। एक महीने से भी कम समय पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़कर भाजपा में आने वाले सुवेंदु अधिकारी को भारतीय जूट निगम का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। यदि उन्हें यह पद दिया जाता है तो उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल जाएगा। वहीं भाजपा में शामिल होने से पहले उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।

विज्ञापन


हालांकि केंद्र सरकार ने अभी उनका बायोडाटा मांगा है, लेकिन इन बातों की जानकारी रखने वाले करीबी सूत्रों का कहना है कि उनकी नियुक्ति जनवरी में हो सकती है। टीएमसी छोड़ने से पहले सुवेंदु बंगाल सरकार में लंबे समय तक मंत्री रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारी के जूट निगम का अध्यक्ष बनने पर बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष राजू बनर्जी ने कहा, 'यह राज्य के लिए अच्छी खबर है। बहुत सारे किसान बंगाल में जूट की खेती पर निर्भर हैं। राज्य में किसानों के लिए काम करने के लिए उनके पास एक महत्वपूर्ण पद होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सुवेंदु अधिकारी के भाई से छिना कोंताई नगर पालिका चेयरमैन का पद, इन्हें मिली जिम्मेदारी


भारतीय जूट निगम (जेसीआई) की स्थापना 1971 में किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्राप्त करने में मदद करने के एकमात्र उद्देश्य से हुई थी। जब किसानों को एमएसपी मिलने में परेशानी होती है तो संस्था हस्तक्षेप करती है। इसका मुख्यालय कोलकाता में है। जेसीआई ने बंगाल के लगभग 17 जिलों में जूट की खेती में अहम भूमिका निभाई है। जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना है कि सुवेंदु की नियुक्ति ऐसे समय पर हो रही है जब जेसीआई परिवर्तन के चरण में है।

जेसीआई पहले से ही इसरो की सहायता से जूट के बढ़ते क्षेत्रों की भू-मानचित्रण की शुरुआत कर चुका है। इसने किसानों को बिचौलियों को खत्म करने के लिए एक ई-पासबुक भी जारी की है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनुपम हजरा ने कहा, 'नए लोगों को भाजपा में प्रमुख स्थान नहीं मिलने के मिथक का अब खत्म हो जाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed