सुवेंदु अधिकारी के भाई से छिना कोंताई नगर पालिका चेयरमैन का पद, इन्हें मिली जिम्मेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोंताई नगर पालिका के चेयरमैन में बदलाव किया है। इस पद पर पहले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी थे। अब यह जिम्मेदारी सिद्धार्थ मैती को दी गई है। बता दें कि सुवेंदु अधिकारी बीते दिनों तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।
इस संबंध में जारी एक आदेश में कहा गया है कि नगर पालिका में नई नियुक्तियां सामान्य कार्यकाल समाप्त होने की वजह से की गई हैं। इस आदेश के अनुसार सिद्धार्थ मैती को चेयरपर्सन बनाया गया है। सुबल मन्ना, सबुल, हबीबुर रहमान और पंपा जन मैती को नगर पालिका का सदस्य नियुक्त किया गया है।
Siddhartha Maity appointed as Chairperson of Contai Municipality replacing Soumendu Adhikari, brother of BJP leader Suvendu Adhikari.
विज्ञापन विज्ञापन
#WestBengal pic.twitter.com/gvmbfzDWjf — ANI (@ANI) December 29, 2020