फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal Sourav Ganguly s family friend speaks up against Trinamool termites mamata banerjee TMC

बंगाल : एक और टीएमसी विधायक ने दिखाए तीखे तेवर, कहा- कुछ लोग पार्टी को दीमक की तरह खोखला कर रहे

Fri, 08 Jan 2021 03:12 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 08 Jan 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
West bengal Sourav Ganguly s family friend speaks up against Trinamool termites  mamata banerjee TMC
वैशाली डालमिया - फोटो : twitter

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। एक के बाद एक तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इसी बीच और सौरव गांगुली की करीबी और टीएमसी विधायक वैशाली डालमिया ने पार्टी के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। डालमिया ने कहा कि पार्टी में कुछ लोग दूसरों को काम नहीं करने दे रहे। ऐसे लोग दीमक की तरह पार्टी को अंदर ही अंदर खोखला कर रहे हैं।

विज्ञापन


वैशाली डालमिया ने कहा कि पिछले तीन चार सालों से पार्टी में लोग एक-दूसरे को काम नहीं करने दे रहे हैं। ये ऐसे लोग हैं, जिनके दिल में कार्यकर्ताओं के लिए प्यार नहीं बचा और न ही इन्हें राज्य की जनता के भले की चिंता है। इन लोगों को सिर्फ अपने आप से मतलब है।
विज्ञापन


परेशान करने का लगाया आरोप
वैशाली ने कहा कि हाल ही में ममता सरकार के मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने दुखी होकर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और अब उन्हें पार्टी के लोगों के हमले का सामना करना पड़ रहा है। ये ऐसे लोग हैं, जो दूसरी पार्टियों से ही नहीं बल्कि अपनी पार्टी के अंदर ही लड़ते रहते हैं। इन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी कोई लगाव नहीं है। वैशाली ने बताया कि लक्ष्मी रतन भी इन्हीं सब वजहों के कारण पार्टी में काम नहीं कर सके, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया। घर, सड़क या किसी और काम के लिए कमीशन दिए बिना काम नहीं होता है। उन्होंने प्रशांत किशोर के कामकाज पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि वो भ्रष्ट लोगों को पार्टी में महत्वपूर्ण पद देते हैं। वैशाली डालमिया के मुताबिक, वो पार्टी के लिए अच्छा चाहती हैं, तभी इन मसलों को उठा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि राज्य के खेल मंत्री और पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंगलवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने अब तक विधायकी नहीं छोड़ी है। इसे पर ममता ने कहा था कि इस्तीफा कोई भी दे सकता है।

वैशाली पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया का बेटी हैं और वर्तमान बोर्ड प्रेसिडेंट सौरव गांगुली की करीबी मानी जाती हैं। वह बल्ली विधानसभा से चुनाव जीतकर आईं थी।सौरव गांगुली के राजनीति में आने की अटकलों पर वैशाली ने कहा कि वो उनका निजी मामला है।


बता दें कि बंगाल में इस साल ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा और टीएमसी के बीच की तकरार बढ़ती जा रही है। टीएमसी को पिछले कुछ दिनों में कई बड़े झटके लगे हैं। पहले शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी का दामन छोड़ा। उसके बाद अन्य भी कई विधायकों और नेताओं ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed