{"_id":"6232156bd366cb37846b0baf","slug":"west-bengal-six-people-hospitalized-three-died-due-to-deteriorating-health-after-drinking-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने से छह लोग अस्पताल में भर्ती, तीन की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने से छह लोग अस्पताल में भर्ती, तीन की मौत
Wed, 16 Mar 2022 10:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:20 PM IST
सार
दक्षिण 24 परगना के एसपी वैभव तिवारी ने बताया कि मंगलवार को कुछ लोगों को शराब पीने के बाद तबियत खराब होने के कारण 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल से बुधवार को बड़ी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि यहां के दक्षिण 24 परगना में शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने से छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत होने की खबर है। दक्षिण 24 परगना के एसपी वैभव तिवारी ने बताया कि मंगलवार को कुछ लोगों को शराब पीने के बाद तबियत खराब होने के कारण 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाकी के 3 लोगों से पूछताछ की गई, उन्होंने बताया कि जब वे शराब पी रहे थे उनके पास मौजूद पानी खत्म हो गया। इन लोगों ने शराब पीने के लिए पास में ही पड़े एक बोतल के पानी का इस्तेमाल किया ,हमें संदेह है कि उस पानी की बोतल में कोई कैमिकल मिला हो सकता है जिस कारण से ये घटना घटी है।
विज्ञापन