{"_id":"62f912a0ef838b598126ec32","slug":"west-bengal-senior-trinamool-congress-leader-and-mp-saugata-roy-gave-controversial-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: विपक्षी हमलों के बीच सौगत रॉय के बिगड़े बोल, कहा- आलोचकों के चमड़े से बनावाएंगे जूते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: विपक्षी हमलों के बीच सौगत रॉय के बिगड़े बोल, कहा- आलोचकों के चमड़े से बनावाएंगे जूते
Sun, 14 Aug 2022 08:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला
एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 14 Aug 2022 08:50 PM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सौगत रॉय ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि आलोचकों की खाल से पैर के जूते बनवाए जाएंगे। तृणमूल सांसद के इस बयान की भाजपा ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वे (राय) भ्रष्टाचार के पहाड़ में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय
- फोटो : एएनआई
विस्तार
शिक्षक घोटाला और पशु तस्करी मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सत्तारूढ़ ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ विपक्ष आक्रामक है। विपक्षी हमले से नाराज टीएमसी के नेता एक के बाद एक धमकी दे रहे हैं। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद सौगत रॉय के बिगड़े बोल सामने आए हैं। रविवार को उन्होंने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि आलोचकों की खाल से पैर के जूते बनवाए जाएंगे। राय ने उत्तर 24 परगना के कमरहट्टी में पार्टी के एक कार्यक्रम में यह विवादित टिप्पणी की।
विज्ञापन
बयान के बाद राज्य में सियासी भूचाल
उनके इस बयान के बाद राज्य में सियासी भूचाल आ गया। तृणमूल सांसद के इस बयान की भाजपा ने कड़ी आलोचना की है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने रॉय पर पलटवार करते हुए कहा कि लोगों ने नारद स्टिंग में उन्हें भी नोटों के बंडल लेते हुए देखा है। इस तरह की बातें उन लोगों के मुंह से निकलेंगी जिन्होंने गलत किया है। वे (रॉय) भ्रष्टाचार के पहाड़ में डूबे हुए हैं, इसलिए डरे हैं। उन्हें डर है कि कल उनका नाम भी आएगा। इसी डर के चलते वह इन अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इसकी निंदा करने के लिए शब्द नहीं हैं।
विज्ञापन
हालांकि बाद मेंअपने बयान को लेकर सफाई देते हुए रॉय ने कहा, उन्होंने एक मुहावरा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।
विज्ञापन
टीएमसी नेता दे रहे हैं धमकियां
बता दें कि खासकर अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद राज्यभर से तृणमूल नेताओं की विवादास्पद टिप्पणियां सुनने को मिल रही हैं। कमरहट्टी से तृणमूल विधायक मदन मित्रा ने भी विपक्ष को धमकी दी है। उन्होंने तृणमूल कार्यकर्ताओं से आलोचकों को लाठी से जवाब देने को कहा है। मित्रा ने यहां तक कहा कि लाठी की सप्लाई वे करेंगे। बता दें कि इससे पहले शनिवार को श्रीरामपुर से पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा था कि पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 'बदला नय, बदल चाई' (बदला नहीं, बदलाव चाहिए) का नारा दिया था। उन्होंने गलती की थी। उन्हें बदला चाई कहना चाहिए था।' इसके अलावा चुंचुड़ा से तृणमूल विधायक असित मजूमदार ने कहा था कि तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के बारे में दुष्प्रचार करने वालों की धुलाई की जाएगी। वहीं, बीरभूम के इलामबाजार के तृणमूल नेता दुलाल राय ने चेतावनी दी थी कि अगर कोई गुड़-बताशा बांटेगा, तो उसके पीठ पर डंडे पड़ेंगे।