फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Security strengthened in Kolkata after arrests of Bangladeshi infiltrators, News in hindi

WB: बांग्लादेशी घुसपैठियों की गिरफ्तारी के बाद कोलकाता में सुरक्षा कड़ी, होटल और गेस्ट हाउस को निर्देश जारी

Sat, 28 Dec 2024 08:57 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 28 Dec 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
West Bengal: Security strengthened in Kolkata after arrests of Bangladeshi infiltrators, News in hindi
मनोज कुमार वर्मा, कमिश्नर, कोलकाता - फोटो : ANI
कोलकाता के पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि शहर के बीचों-बीच से दो बांग्लादेशी घुसपैठियों की गिरफ्तारी के बाद नए साल के पहले कोलकाता में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस होटलों और गेस्ट हाउसों पर निगरानी रख रही है और उनके प्रबंधन से उनके कर्मचारियों की जांच करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन


'नए साल को लेकर 4500 पुलिसकर्मी होंगे तैनात'
वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'कोलकाता पुलिस के समय पर हस्तक्षेप के कारण ही हाल ही में (दो बांग्लादेशी घुसपैठियों की) गिरफ्तारी संभव हो पाई है। हमारे लोग तलाश में हैं।' उन्होंने कहा कि नए साल की पूर्व संध्या और नए साल के दिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए राजधानी में 4,500 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। कमिश्नर ने कहा कि भीड़ पर नजर रखने के लिए वॉच टावर लगाए गए हैं और ट्रैफिक पुलिस शराब पीकर और तेज गति से वाहन चलाने वालों को रोकने के लिए सतर्क रहेगी।
विज्ञापन


'विदेश मंत्रालय के निर्देशों को किया जा रहा पालन'
अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों की तरफ से फर्जी दस्तावेजों के साथ भारतीय पासपोर्ट हासिल करने की चिंताओं पर उन्होंने कहा, 'हम विदेश मंत्रालय (एमईए) के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं और कई पुलिस थानों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है।' उन्होंने कहा कि पासपोर्ट आवेदकों के दस्तावेजों की जांच करने के लिए अधिकारी घर-घर जा रहे हैं और कोलकाता पुलिस पासपोर्ट कार्यालय के साथ समन्वय कर रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई चूक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 दिसंबर को गिरफ्तार किए गए थे दो बांग्लादेशी
गुरुवार को कोलिन्स लेन से एक बांग्लादेशी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया। वह 2023 से शहर के खिदरपुर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि उसने यहां रहने के दौरान उत्तर 24 परगना के पते वाला फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड हासिल किया था। पुलिस ने बताया कि फर्जी दस्तावेजों के साथ सालों से कोलकाता में रहने के आरोप में पार्क स्ट्रीट के पास मार्क्विस स्ट्रीट से एक और बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया। वह एक लॉज में काम कर रहा था। इससे पहले मुर्शिदाबाद जिले से बांग्लादेश स्थित एक आतंकी समूह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed