फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Saradha Chitfund Probe: CBI officials arrested for raid, then released

चिटफंड घोटाला : कोलकाता में हाई-वोल्टेज ड्रामा जारी, धरने पर ममता, क्या है पूरा मामला

Mon, 04 Feb 2019 01:02 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 04 Feb 2019 01:02 AM IST
सार

  •  गिरफ्तारी के लिए कमिश्नर के घर पहुंची सीबीआई टीम से हाथापाई
  •  पुलिस ने सीबीआई के 15 अफसरों को हिरासत में लिया
  •  सीबीआई दफ्तर पर पुलिस ने कब्जा जमाया
  •  ममता बनर्जी, डीजीपी और मेयर कमिश्नर के घर पहुंचे
  •  ममता, राजीव कुमार धरने पर बैठ गए
  •  सीर्बीआ कार्यालय से पुलिस हटी, सीआरपीएफ तैनात
  •  लाउडन स्ट्रीट और मध्य कोलकाता में पुलिस व सीबीआई का हाईवोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
West Bengal Saradha Chitfund Probe: CBI officials arrested for raid, then released
ममता बनर्जी

विस्तार

कोलकाता में उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब रोजवैली और शारदा चिटफंड घोटाले की जांच से जुड़ी फाइलें गायब होने को लेकर कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने पहुंचे 15 सीबीआई अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के बीच टकराव हो गया। कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के सभी अधिकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सीएम ममता बनर्जी भी अपने अधिकारी के पक्ष में धर्मतल्ला इलाके में धरने पर बैठ गईं। मुख्यमंत्री, प्रदेश के डीजीपी और मेयर भी कमिश्नर के घर पहुंच गए। हालांकि, बाद में सीबीआई के अफसरों को छोड़ दिया गया। इस बीच संकेत हैं सीबीआई सुप्रीम कोर्ट जा सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई इस मामले में राज्यपाल से भी दखल की मांग कर सकती है। रविवार को हुए अभूतपूर्व घटनाक्रम में कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने शेक्सपीयर सारनी थाना क्षेत्र स्थित उनके घर पहुंचे सीबीआई अधिकारियों को पुलिस ने घर के अंदर नहीं जाने दिया और उनसे हाथापाई की। पुलिस सीबीआई टीम से कोर्ट का वारंट देखने की मांग करती रही। इसके बाद पुलिस सीबीआई अधिकारियों को जीप में भरकर थाने ले गई। फिर पुलिस सीबीआई के संयुक्त निदेशक पंकज श्रीवास्तव को हिरासत में लेने के लिए उनके घर पहुंची। 

विज्ञापन

देश में आपातकाल से भी बदतर हालात हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल बदले की भावना से काम कर रहे हैं। राजीव कुमार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। बिना वारंट उनके घर छापा मारने की हिम्मत कैसे हुई। मेरा काम अपने अफसरों को सुरक्षा देना है। जब तक मामले का हल नहीं निकल जाता मैं धरना दूंगी।  - ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, पुलिस ने कोलकाता के सीजीओ कॉम्पलेक्स में सीबीआई दफ्तर पर कब्जा जमा लिया। बिधाननगर पुलिस ने पूरे परिसर को कब्जे में ले लिया। हालांकि, बाद में सीबीआई कार्यालय से पुलिस हटा ली गई। इसके बाद कार्यालय की सुरक्षा में सीआरपीएफ तैनात कर दी गई। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि कमिश्नर के घर मौजूद जरूरी फाइलों को नष्ट किया जा सकता है। वहीं पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार भी ममता के साथ धरने पर बैठ गए। इससे पहले पुलिस आयुक्त के घर पर डेढ़ घंटे रुकीं ममता बनर्जी ने पुलिस आयुक्त के घर पर ही तमाम आला अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में सीबीआई के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। 

पुलिस ने मीडिया को भी कार्रवाई की धमकी दी

सीबीआई की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब कोलकाता पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था कि पुलिस कमिश्नर शारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआई जांच के दायरे में हैं। ऐसी खबरें चलाने पर कोलकाता पुलिस ने मीडिया के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी।

सीबीआई-पुलिस की जंग

- गिरफ्तारी के लिए कमिश्नर के घर पहुंची सीबीआई टीम से हाथापाई
- पुलिस ने सीबीआई के 15 अफसरों को हिरासत में लिया
- सीबीआई दफ्तर पर पुलिस ने कब्जा जमाया
- ममता बनर्जी, डीजीपी और मेयर कमिश्नर के घर पहुंचे
- ममता, राजीव कुमार धरने पर बैठ गए
- सीर्बीआ कार्यालय से पुलिस हटी, सीआरपीएफ तैनात
- लाउडन स्ट्रीट और मध्य कोलकाता में पुलिस व सीबीआई का हाईवोल्टेज ड्रामा

क्या है मामला

कोलकाता पुलिस प्रमुख राजीव कुमार ने 2013 में रोज वैली घोटाले और शारदा चिटफंड घोटाले की जांच करने वाली पश्चिम बंगाल पुलिस की एसआईटी टीम का नेतृत्व किया था। सीबीआई ने मामलों में राजीव कुमार और एसआईटी सदस्य रेलवे के इंस्पेक्टर जनरल तमल बासु, कोलकाता पुलिस के एडिशनल कमिश्नर विनीत कुमार गोयल और रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी पल्लब कांति घोष से पूछताछ के लिए बंगाल के डीजीपी को चिट्ठी भेजी थी। सीबीआई का कहना है कि एसआईटी जांच के दौरान कुछ लोगों को बचाने के लिए अहम सुबूतों के साथ छेड़छाड़ हुई या उन्हें गायब कर दिया गया। इसी सिलसिले में सीबीआई पश्चिम बंगाल कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार से पूछताछ करना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed