{"_id":"5fdaf1478ebc3e3d723f82b8","slug":"west-bengal-politics-one-more-mp-sunil-mondal-may-join-bjp-with-suvendu-adhikari-60-tmc-leaders-may-leave-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: सुवेंदु संग टीएमसी का एक और सांसद भाजपा में होगा शामिल, 60 और नेताओं पर भी अटकलें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: सुवेंदु संग टीएमसी का एक और सांसद भाजपा में होगा शामिल, 60 और नेताओं पर भी अटकलें
Thu, 17 Dec 2020 03:25 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 17 Dec 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उनके करीबी माने जाने वाले कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। अब सुवेंदु के साथ टीएमसी के एक सांसद के भाजपा में जाने की चर्चा तेज हो गई है। इसके अलावा टीएमसी के 60 और नेताओं के जाने की अटकलें लग रही हैं। माना जा रहा है कि बंगाल दौरे पर आ रहे गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह सांसद टीएमसी से ले सकता है विदा
बता दें कि विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के कई असंतुष्ट नेताओं से मुलाकात की। इनमें वरिष्ठ सांसद सुनील मंडल और आसनसोल के नगर निगम प्रमुख जितेंद्र तिवारी का नाम भी शामिल है। सूत्रों का दावा है कि पार्टी के 60 कद्दावर नेता धीरे-धीरे भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा में जा सकते हैं शुभेंदु
गौरतलब है कि पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके लिए कई दिनों अटकलें लग रही थीं। अब उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, सुवेंदु के इस्तीफे के बाद टीएमसी के सांसद समेत अन्य असंतुष्ट नेता उनके समर्थन में खुलकर सामने आ गए। साथ ही, उन्होंने टीएमसी नेतृत्व की कार्यशैली पर असंतोष जताया।
विज्ञापन