फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: PM Modi will reach Kolkata on two-day visit will lay foundation stone inaugurate many projects

पश्चिम बंगाल: दो दिवसीय यात्रा पर कोलकाता पहुंचेंगे प्रधानमंत्री, कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे

Thu, 29 Feb 2024 06:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 29 Feb 2024 06:12 PM IST
सार

प्रधानमंत्री शुक्रवार को झारखंड से बंगाल पहुंचेंगे। इसके बाद वे हुगली जिले के आरामबाग जाएंगे। सबसे पहले वह आरामबाग में एक आधिकारिक समारोह में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
West Bengal: PM Modi will reach Kolkata on two-day visit will lay foundation stone inaugurate many projects
Pm Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगामी लोकसाभा चुनावों की तारीखों के एलान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी बंगाल को कई सौगात देंगे। प्रधानमंत्री बंगाल के आरामबाग से लोकसभा के लिए चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। उल्लेखनीय है कि इसके बाद छह मार्च को भी प्रधानमंत्री मोदी का बारासात में एक विशाल महिला रैली को भी संबोधन करने का कार्यक्रम है, जिसमें संदेशखाली की पीड़िताओं के भी प्रधानमंत्री से मिलने की खबर है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री शुक्रवार को झारखंड से बंगाल पहुंचेंगे। इसके बाद वे हुगली जिले के आरामबाग जाएंगे। सबसे पहले वह आरामबाग में एक आधिकारिक समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होंगे। फिर सड़क मार्ग से वह आरामबाग के कालीपुर मैदान जाएंगे। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, अगले दिन यानी शनिवार को प्रधानमंत्री का कृष्णानगर में दूसरा कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से कृष्णानगर जाएंगे। यहां पर कई परियजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के बाद पीएम मोदी की जनसभा होगी। यहां से वे बिहार के लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि उसके बाद प्रधानमंत्री छह मार्च को फिर बंगाल आएंगे। उस दिन बारासात में एक विशाल महिला रैली का आयोजन होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed