{"_id":"6410b22e81bf024e340b3b98","slug":"west-bengal-news-updates-school-job-scam-bengali-film-actor-faces-ed-questioning-submits-documents-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"School Job Scam: ED ने बंगाली अभिनेता से एक हफ्ते में दूसरी बार की पूछताछ, अधिकारियों को सौंपे दस्तावेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
School Job Scam: ED ने बंगाली अभिनेता से एक हफ्ते में दूसरी बार की पूछताछ, अधिकारियों को सौंपे दस्तावेज
Tue, 14 Mar 2023 11:17 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:17 PM IST
सार
एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, जमा किए गए दस्तावेज इस घोटाले के एक आरोपी से अभिनेता को मिले भुगतान से जुड़े हैं। उन्होंने अपने स्वामित्व वाले एक वाहन से संबंधित कागजात भी जमा किए हैं।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशाल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के स्कूलों में शिक्षकों की कथित अवैध नियुक्ति की जांच के सिलसिले में बंगाली फिल्म अभिनेता बोनी सेनगुप्ता से मंगलवार को एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार पूछताछ की। ईडी के एक सूत्र ने बताया कि अभिनेता ने पूछताछ सत्र के दौरान एजेंसी के अधिकारियों को कुछ दस्तावेज सौंपे।
विज्ञापन
एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, जमा किए गए दस्तावेज इस घोटाले के एक आरोपी से अभिनेता को मिले भुगतान से जुड़े हैं। उन्होंने अपने स्वामित्व वाले एक वाहन से संबंधित कागजात भी जमा किए हैं। करीब ढाई घंटे की पूछताछ के बाद सेनगुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने ईडी अधिकारियों के साथ सहयोग किया है। उन्होंने कहा, मैंने वे सभी दस्तावेज जमा कर दिए हैं जो उन्होंने मुझसे मांगे थे। मुझे उम्मीद है कि वे मुझे फिर से नहीं बुलाएंगे।
विज्ञापन
पशु तस्करी मामला : अनुब्रत मंडल का करीबी गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने पशु तस्करी मामले में दिन भर की पूछताछ के बाद सीए मनीष कोठारी को गिरफ्तार कर लिया है। वह जेल में बंद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल के करीबी सहयोगी हैं।
विज्ञापन