फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal News Updates Bengal governor gets three names from govt to choose as principal secretary

West Bengal:राज्यपाल आनंद बोस के प्रधान सचिव के लिए भेजे गए तीन अधिकारियों के नाम, नंदिनी को हटाया था पद से

Tue, 28 Feb 2023 12:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 12:46 AM IST
सार

सीनियर अफसर ने कहा कि हमने राज्यपाल के प्रधान सचिव पद के लिए तीन आईएएस अधिकारियों के भेज हैं। प्रधान सचिव पद पर इनमें से एक अधिकारी के नाम पर मुहर राजभवन को लगानी है।

विज्ञापन
West Bengal News Updates Bengal governor gets three names from govt to choose as principal secretary
राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : ANI

विस्तार

नंदिनी चक्रवर्ती को राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस के प्रधान सचिव के पद से हटाए जाने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने तीन नामों का प्रस्ताव दिया है। सोमवार को यह जानकारी के सीनियर अफसर ने दी। प्रमुख सचिव पद के लिए अपर मुख्य सचिव अत्रि भट्टाचार्य, प्रमुख सचिव बरुण कुमार रे और प्रमुख सचिव अजीत रंजन बर्धन के नाम राजभवन भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


सीनियर अफसर ने कहा कि हमने राज्यपाल के प्रधान सचिव पद के लिए तीन आईएएस अधिकारियों के भेजे गए हैं। प्रधान सचिव पद पर इनमें से एक अधिकारी के नाम पर मुहर राजभवन को लगानी है। राजभवन के एक शीर्ष सूत्र के मुताबिक, राज्यपाल इन अधिकारियों में से अपनी पसंद के बारे में राज्य सरकार को सूचित करेंगे। इससे पहले, राज्यपाल ने 18 अगस्त 2022 को बोस के पूर्ववर्ती गवर्नर ला गणेशन के प्रमुख सचिव के रूप में नियुक्त किए गए चक्रवर्ती को उनके कर्तव्यों से मुक्त कर दिया था। चक्रवर्ती 1994 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं, उन्हें राज्य के पर्यटन विभाग से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed