फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal News In Hindi : Sikh man, whose turban came off during scuffle with police at Bengal BJP rally, Gets Bail

पश्चिम बंगाल: पुलिस से हाथापाई के दौरान पगड़ी खुलने पर चर्चा में आए सिख शख्स को मिली जमानत

Mon, 19 Oct 2020 09:41 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, हावड़ा।
पीटीआई, हावड़ा। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 19 Oct 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
West Bengal News In Hindi : Sikh man, whose turban came off during scuffle with police at Bengal BJP rally, Gets Bail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पश्चिम बंगाल में भाजपा की रैली में इस माह की शुरुआत में पुलिस से हाथापाई के दौरान पगड़ी खुलने पर चर्चा में आए सिख शख्स को जमानत मिल गई है। हावड़ा की एक अदालत ने भाजपा की ‘नबन्ना चलो’ रैली में गिरफ्तार किए गए बलविंदर सिंह की जमानत मंजूर कर ली है।

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा की रैली में आग्नेयास्त्र को लेकर पुलिस के साथ हाथापाई में सिंह की पगड़ी खुल जाने पर काफी हंगामा हुआ था। पंजाब के बठिंडा के रहने वाले बलविंदर सिंह को आठ अक्तूबर को रैली से गिरफ्तार किया गया था और वह तभी से हावड़ा शहर पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन


हावड़ा शहर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हावड़ा की एक अदालत ने उनकी जमानत को सशर्त मंजूरी दी है। पुलिस ने दावा किया कि एक भाजपा नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी सिंह के खिलाफ ऐसा आग्नेयास्त्र रखने पर शस्त्र कानून और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसका लाइसेंस केवल जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में वैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में सिंह (43) को पुलिस कर्मचारियों द्वारा पीटे जाने संबंधी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद पैदा हो गया था। सोशल मीडिया पर लोगों के एक समूह ने दावा किया कि पुलिस ने हाथापाई के दौरान सिंह की पगड़ी कथित रूप से खींची, जिसके बाद वह खुल गई, लेकिन पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया था। सिंह को एक भरी हुई पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया था।


वहीं भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की राज्य सरकार पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। राज्य सरकार का कहना था कि इस घटना को जानबूझकर साम्प्रदायिक रंग दिया जा रहा है। इससे पहले सिंह की पत्नी और बेटे कोलकाता पहुंचे थे। वे राज्यपाल जगदीप धनखड़ से राजवन में मिले थे और उनसे इस मुद्दे में हस्तपक्षेप का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed