फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal news ED Raids multiple locations in Bengal RG Kar case TMC leader questions CBI

पश्चिम बंगाल: राशन घोटाले मामले में ED की कई जगह छापेमारी; आरजी कर कांड को लेकर डेरेक ने CBI जांच पर उठाए सवाल

Fri, 13 Sep 2024 04:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 13 Sep 2024 04:42 PM IST
सार

छापेमारी का उद्देश्य करोड़ों रुपये के घोटाले के लिंक को उजागर करना है, जिसके लिए राज्य के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को पिछले साल अक्तूबर में गिरफ्तार किया गया था। जुलाई में ईडी ने इसी मामले के सिलसिले में 10 जगहों पर छापेमारी की थी।

विज्ञापन
West Bengal news ED Raids multiple locations in Bengal RG Kar case TMC leader questions CBI
ईडी की छापेमारी; डेरेक ओब्रायन ने उठाया सवाल - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राशन घोटाले के सिलसिले में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर छापेमारी की। संघीय जांच एजेंसी की विभिन्न टीमों ने इस छापेमारी को अंजाम दिया। ईडी के अधिकारियों ने जॉयनगर, देगंगा, कल्याणी और बसंती में राशन व्यापारियों के घरों और दुकानों, एक खाद्य इंस्पेक्टर के आवास और एक सहकारी बैंक के ब्रांच में छापेमारी की। एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में भी छापेमारी की गई। 
विज्ञापन


इस छापेमारी का उद्देश्य करोड़ों रुपये के घोटाले के लिंक को उजागर करना है, जिसके लिए राज्य के पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को पिछले साल अक्तूबर में गिरफ्तार किया गया था। जुलाई में ईडी ने इसी मामले के सिलसिले में 10 जगहों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी में शेख शाहजहां, बकीबुर रहमान, अनीसुर रहमान और बारिक बिस्वास का आवास शामिल था। इन सभी को ज्योतिप्रिय मल्लिक का करीबी बताया जाता है।
विज्ञापन

आरजी कर मामले में टीएमसी नेता ने सीबीआई को घेरा

कोलकाता के सरकारी अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता डेरेक ओब्रायन ने सीबीआई को निशाने पर लिया। उन्होंने इस मामले में सीबीआई द्वारा चार्जशीट दायर करने में देरी को लेकर सवाल उठाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए टीएमसी नेता ने जल्द न्याय की मांग की। 

डोरेक ओब्रायन ने एक्स पर कहा, "आरजी कर पीड़िता के परिवार को न्याय के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा? उन्होंने आगे कहा, सुप्रीम कोर्ट इस मामले की निगरानी कर रहा है। सीबीआई के पास आरोपी और सारे सबूत हैं। फिर वे क्यों चार्जशीट दायर कर मुकदमा शुरू क्यों नहीं कर रहें? हम सभी इस मामले में जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। सीबीआई ट्रायल में देरी क्यों कर रही है? हमें इसका जवाब चाहिए।"

क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना नौ अगस्त की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। आठ अगस्त को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। घटना के दूसरे दिन सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed