फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee Press Conference TMC Candidate List Today in West Bengal Election 2021 News: West Bengal Mamata Banerjee press conference tmc 291 candidates list

West Bengal Election 2021: नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी, 'लकी डे' पर जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची

Fri, 05 Mar 2021 02:06 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कुमार संभव Updated Fri, 05 Mar 2021 02:06 PM IST
सार

  • टीमएसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची, तीन सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ीं
  • टीएमसी की सूची में 50 महिलाएं और 42 मुस्लिम शामिल
  • पार्टी ने 100 नए चेहरों को दिया चुनाव लड़ने का मौका
  • वर्तमान 28 विधायकों के टिकट काटे, वित्त मंत्री भी नहीं लड़ेंगे चुनाव
  • कई फिल्मी सितारों को भी दिया गया टिकट
  • 79 एससी उम्मीदवार, 17 एसटी प्रत्याशी को टिकट

विज्ञापन
Mamata Banerjee Press Conference TMC Candidate List Today in West Bengal Election 2021 News: West Bengal Mamata Banerjee press conference tmc 291 candidates list
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस ने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि पार्टी 291 सीट पर ही चुनाव लड़ेगी। तीन सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं। ममता के करीबियों का कहना है कि शुक्रवार को दीदी अपना लकी दिन मानती हैं। इसी वजह से उन्होंने उम्मीदवारों के एलान के लिए इस दिन को चुना। बता दें कि साल 2011 और 2016 में भी ममता बनर्जी ने टीएमसी भवन से ही शुक्रवार के दिन उम्मीदवारों का एलान किया था। ममता बनर्जी ने कहा कि वह नंदीग्राम सीट से ही चुनाव लड़ेंगी। माना जा रहा है कि यहां उनका सीधा मुकाबला सुवेंदु अधिकारी से होगा, लेकिन यह भाजपा के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद स्पष्ट होगा। उनकी परंपरागत भवानीपुर सीट से सोवनदेब चट्टोपाध्याय मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन

100 नए चेहरों को दिया मौका

Mamata Banerjee Press Conference TMC Candidate List Today in West Bengal Election 2021 News: West Bengal Mamata Banerjee press conference tmc 291 candidates list
विधानसभा चुनाव 2021 - फोटो : Amar Ujala

जानकारी के मुताबिक, टीएमसी की सूची में 291 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें 100 नए चेहरों को मौका दिया गया है। वहीं, 50 महिलाओं और 42 मुस्लिमों को भी मैदान में उतारा जा रहा है। ममता बनर्जी ने कहा कि हमने उन उम्मीदवारों को टिकट दिया, जिन्हें जनता पसंद करती है। हालांकि, कुछ लोगों को टिकट नहीं मिला है। कोशिश करूंगी कि उन्हें विधान परिषद चुनाव में मौका दिया जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 28 विधायकों को नहीं मिला टिकट

ममता बनर्जी ने बताया कि इस बार वर्तमान 28 विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है। इनमें वित्त मंत्री अमित मित्रा भी शामिल हैं। दीदी का कहना है कि 80 से ज्यादा उम्र वाले नेताओं को टिकट नहीं दिया गया है। उनका कहना है कि पार्टी ने हर जाति व समुदाय के चेहरों को चुनाव में मौका दिया है। उन्होेंने सभी उम्मीदवारों से जनसंपर्क बढ़ाने के लिए कहा। साथ ही, 2019 लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को सुधारने पर जोर भी दिया। 

विज्ञापन

हावड़ा से लड़ेंगे मनोज तिवारी

बता दें कि हाल में टीएमसी में शामिल होने वाले पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी हावड़ा के शिवपुर से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि ममता बनर्जी पिछले 10 साल से बंगाल पर राज कर रही हैं, लेकिन यह पहला मौका है जब उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। 

कहां से कौन लड़ रहा चुनाव?

सीट उम्मीदवार
चांदीपुर सोहम
उत्तरपाड़ा कंचन मलिक
नॉर्थ दमदम चंद्रिका भट्टाचार्य
कमरहट्टी मदन मित्रा
भवानीपुर  सोवनदेब चट्टोपाध्याय
नंदीग्राम ममता बनर्जी
मुर्शिदाबाद इदरिस अली
आसनसोल दक्षिण सायोनी घोष
कोलकाता पोर्ट फिरहाद हाकिम
कृष्णानगर उत्तर कौशिकी मुखर्जी
श्यामपुकुर शशि पांजा
शिबपुर मनोज तिवारी
बैरकपुर राज चक्रवर्ती
बेहाला पूरब रत्ना चटर्जी
आरामबाग सुजाता मंडल


 

11 मार्च को नंदीग्राम जाएंगी ममता

ममता बनर्जी ने बताया कि वह 10 मार्च को हल्दिया में अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इसके बाद 11 मार्च को नंदीग्राम जाएंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के मुद्दे भी उठाए। ममता बनर्जी ने टीएमसी का समर्थन करने के लिए तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन और शिवसेना को धन्यवाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed