फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal half burnt woman dead body found in nadia victim mother said police investigation has flaws

West Bengal: महिला का अधजला शव बरामद, पीड़िता की मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, राजनीति शुरू

Thu, 17 Oct 2024 11:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 17 Oct 2024 11:30 AM IST
सार

शुभांकर सरकार ने कहा कि 'मुझे लगता है कि अगर इस घटना की जांच एसपी की निगरानी में होगी तो वह निष्पक्ष नहीं होगी। वह किसी की नहीं सुनते। वह इस घटना को एक आम घटना बता रहे हैं।'

विज्ञापन
west bengal half burnt woman dead body found in nadia victim mother said police investigation has flaws
पश्चिम बंगाल पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ है। इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभांकर सरकार ने घटना की पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि एसपी की निगरानी में होने वाली जांच निष्पक्ष नहीं होगी। पीड़िता की मां ने भी पुलिस जांच पर निराशा जाहिर की है और सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन


क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को नादिया जिले में एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ। एसपी के अमरनाथ ने बताया कि शव कृष्णानगर स्टेडियम के पास रामकृष्ण पल्ली दुर्गा मंडप के बराबर से बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। फोरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्कवॉड की मदद से जांच की जा रही है। वहीं घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभांकर सरकार ने पुलिस जांच को लेकर नाराजगी जाहिर की और कहा कि एसपी इस घटना को एक आम घटना बता रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल
शुभांकर सरकार ने कहा कि 'मुझे लगता है कि अगर इस घटना की जांच एसपी की निगरानी में होगी तो वह निष्पक्ष नहीं होगी। वह किसी की नहीं सुनते। वह इस घटना को एक आम घटना बता रहे हैं। वह अहंकारी जैसे व्यवहार कर रहे हैं, जो लोगों के लिए ठीक नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की मां ने की सीबीआई जांच की मांग
मृतक महिला की मां ने शक जताया है कि शादी से इनकार करने के कारण उनकी बेटी की हत्या की गई हो सकती है। महिला ने कहा कि 'पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है। हम हाईकोर्ट जाएंगे और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग करेंगे। आरजी कर की घटना की तरह जांच में कई खामियां हैं। मुख्य आरोपी ने उससे शादी की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उसने मना कर दिया। हो सकता है कि इसी वजह से बेटी की हत्या कर दी गई हो।'

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed