फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Mamata Banerjee Blocks Governor Jagdeep Dhankhar on Twitter Accusses Him Of Threatning Chief Secretary And DGP

Mamata vs WB Governor: ममता ने धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक किया, कहा- वे मुख्य सचिव-डीजीपी को परेशान कर रहे

Mon, 31 Jan 2022 04:52 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 31 Jan 2022 04:52 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ पिछले कई दिनों से ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इसी को लेकर ममता ने कहा कि वे धनखड़ के ट्वीट्स से परेशान थीं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee Blocks Governor Jagdeep Dhankhar on Twitter Accusses Him Of Threatning Chief Secretary And DGP
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री बनाम राज्यपाल के बीच का टकराव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने तनाव को नया मोड़ देते हुए गवर्नर जगदीप धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया। ममता ने कहा कि वे धनखड़ के ट्वीट्स से परेशान थीं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। बनर्जी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई बार चिट्ठी लिखकर धनखड़ को हटाने की मांग की है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।’’
विज्ञापन


क्या हैं ममता के आरोप?
ममता ने राज्यपाल धनखड़ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को धमकाने का काम कर रहे थे। बंगाल सीएम ने आरोप लगाया कि राज्यपाल धनखड़ ट्वीट्स के जरिए सरकारी अफसरों को इस तरह से धमका रहे थे, जैसे वे उनके बंधुआ मजदूर हों। 
विज्ञापन


ममता सरकार पर हमलावर रहे हैं राज्यपाल धनखड़
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ पिछले कई दिनों से सीएम ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मां कैंटीन और कोरोना महामारी के दौरान किए गए इंतजामों में घोटाले का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भी धनखड़ ने ममता सरकार को नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि बंगाल लोकतंत्र का गैस चैंबर बनता जा रहा है। इस राज्य में लोकतंत्र का दम घुट रहा है। यहां कानून का राज नहीं है बल्कि शासक का कानून है। मैंने यहां खून का घूंट पिया है। क्या-क्या गालियां नहीं सुनी है। राज्य की सीएम राज्य में और राज्य के बाहर एक राजनीतिक मिशन पर हैं। यहां की राजनीति रक्त रंजित हो गई है और संविधान की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है। 

विधानसभा में राज्यपाल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव करने की अटकलें
राज्यपाल जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी के बीच कई दिनों से टकराव की स्थिति है। राज्य की सीएम और राज्यपाल के ऐसे बयान पहले भी सामने आते रहे हैं। इस बीच खबर है कि टीएमसी बंगाल विधानसभा के आगामी बजट सत्र में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ला सकती है। एक फरवरी से शुरू होने जा रहे संसद के बजट सत्र में भी टीएमसी राज्यपाल को हटाने की मांग पर प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है।


ममता का एलान- बंगाल में तीन फरवरी से खुलेंगे स्कूल
सीएम ने एलान किया कि बंगाल में तीन फरवरी से स्कूल-कॉलेज खुलेंगे। उन्होंने कहा कि तीन फरवरी से कक्षा आठवीं से 12वीं के लिए स्कूल खोले जाएंगे। इसके अलावा कॉलेज और विश्वविद्यालय में भी कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed