फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor perform Ganga Aarti for the success of G-20; said Maa Ganga bless everyone

West Bengal: बंगाल के राज्यपाल ने की जी- 20 की सफलता के लिए गंगा आरती; कही यह बात

Fri, 08 Sep 2023 10:24 PM IST
शक्तिराज सिंह अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 08 Sep 2023 10:24 PM IST
सार

गवर्नर ने कहा कि उन्होंने जी-20 की सफलता की के लिए गंगा आरती की है। मां गंगा का सभी को आशीर्वाद मिलता है। देश और बंगाल की सफलता के लिए उन्होंने मां गंगा के समक्ष प्रार्थना की है। एक राजनीतिक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, आज का दिन केवल जी-20 की सफलता और मां गंगा के लिए समर्पित है।

विज्ञापन
West Bengal Governor perform Ganga Aarti for the success of G-20; said Maa Ganga bless everyone
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए शुक्रवार सुबह मां गंगा की आरती की। कोलकाता के बाबू घाट के पास मौजूद ग्वालियर घाट पर राज्यपाल ने सुबह करीब 8:00 बजे पूरे वैदिक रीति-रीवाज के अनुसार गंगा आरती की। इस मौके पर वैदिक रीति-रिवाज से आरती की व्यवस्था की गई थी। वेद पाठी पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण किया जिनके साथ राज्यपाल ने भी मंत्र पाठ किया। उन्होंने आरती के बाद मां गंगा में पुष्पांजलि अर्पित किए। 
विज्ञापन


इस मौके पर गवर्नर ने कहा कि उन्होंने जी-20 की सफलता की के लिए गंगा आरती की है। मां गंगा का सभी को आशीर्वाद मिलता है। देश और बंगाल की सफलता के लिए उन्होंने मां गंगा के समक्ष प्रार्थना की है। एक राजनीतिक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, आज का दिन केवल जी-20 की सफलता और मां गंगा के लिए समर्पित है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय हैं कि जी-20 की बैठक में शामिल होने के लिए दुनिया भर के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत पहुंच रहे हैं। इमें अन्यों के अवावा अमेरिका के राष्ट्रपति और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भी शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार रात ओर से रात्रि भोज भी दिया जाएगा, जिसमें राज्यपाल डॉक्टर बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आमंत्रित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed