फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar Said CM Mamata Banerjee humiliating him on every occasion

बंगाल: राज्यपाल-मुख्यमंत्री के बीच बढ़ी कड़वाहट, धनखड़ बोले- ममता ने मुझे हर मौके पर अपमानित किया

Fri, 29 Nov 2019 06:57 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Fri, 29 Nov 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar Said CM Mamata Banerjee humiliating him on every occasion
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बनर्जी ने उन्हें हर मौके पर अपमानित किया। यहां तक कि उन्होंने अपने पद का भी अनादर किया।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल धनखड़ ने राज्य सरकार के साथ कामकाजी संबंधों में सुधार पर कहा कि ममता बनर्जी को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और आगे का रास्ता तलाशना चाहिए। 
विज्ञापन


धनखड़ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के बाद उन्हें संबोधन के लिए आमंत्रित कर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी की आलोचना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच अभिवादन नहीं होने को लेकर जारी विवादों के बीच मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि बंगाल आए भाजपा के एक नेता को अभिवादन का जवाब देने का शिष्टाचार भी नहीं है।


वहीं राज्य विधानसभा में मंगलवार को संविधान दिवस पर विशेष सत्र के दौरान धनखड़ और तृणमूल कांग्रेस सरकार के बीच कड़वाहट दिखी थी। इस दौरान राज्यपाल और बनर्जी एक ही मंच पर थे, लेकिन उनके बीच अभिवादन तक नहीं हुआ। इसके बजाए दोनों ने एक-दूसरे को निशाना बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed