फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar asked everyone to talk to end strike of Para Teachers

प. बंगाल : राज्यपाल की अपील, शिक्षकों की हड़ताल खत्म करने को सभी पक्ष करें वार्ता

Sat, 23 Nov 2019 02:36 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 23 Nov 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar asked everyone to talk to end strike of Para Teachers
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल में वेतनवृद्धि की मांग में अनशन पर बैठे पैरा-शिक्षकों की हालत गंभीर होती जा रही है। बृहस्पतिवार को यहां भूख हड़ताल में हिस्सा लेने वाली महिला पैरा शिक्षक रेवती राउत की तबियत बिगड़ जाने की वजह से मौत हो गई थी। वहीं टीएमसी सासंद सुदीप बंदोपाध्याय ने मौत की खबर को गलत बताया। 

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया राज्य सरकार की छवि को खराब करने के लिए भाजपा ऐसा झूठा प्रचार कर रही है। इस बीच, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सभी पक्षों से इस समस्या को बातचीत के जरिए सुलझाने की अपील की है। उधर इस मामले की गूंज संसद में सुनाई दी। 
विज्ञापन


वेतनवृद्धि समेत अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में एक हजार से भी ज्यादा पैरा शिक्षक 11 नवंबर से आंदोलन कर रहे हैं। इनमें से तीन दर्जन से ज्यादा लोग बीते आठ दिनों से यहां शिक्षा मंत्रालय के समक्ष बेमियादी भूख हड़ताल पर हैं। दरअसल, यह शिक्षक सरकारी स्कूलों में ठेके पर काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरा टीचर एक्य मंच के सह संयोजक भागरथी घोष ने बताया कि फिलहाल 37 पैरा शिक्षक बेमियादी हड़ताल पर हैं। इनमें से 10 की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। 

घोष के मुताबिक, प्राथमिक स्कूलों व हाईस्कूलों में पढ़ाने वाले इन शिक्षकों को हर महीने क्रमश: 10 हजार और 13 हजार रुपये मिलते हैं। संगठन इसे बढ़ा कर 22 से 25 हजार तक करने की मांग कर रहा है। 


उधर भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ममता सरकार अहंकार में चूर है और वह पैरा टीचरों की बात नहीं सुन रही है। यह बड़े ही शर्म की बात है कि हजारों शिक्षक हड़ताल पर हैं, एक की मौत हो गई, लेकिन ममता सरकार ने इस पर चुप्पी साधी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed