फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal governor CV bose can visit to Dinhat of Cooch Behar to Meet family of victim

Bengal: गोलीबारी में मारे गए युवक के परिजनों से मिल सकते हैं राज्यपाल बोेस, पंचायत चुनाव को लेकर हुई थी हिंसा

Sat, 01 Jul 2023 01:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 01 Jul 2023 01:16 AM IST
सार

राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस फिलहाल राज्य के उत्तरी इलाकों के दौरे पर हैं। शुक्रवार को राज्यपाल सिलीगुड़ी से कूच बिहार पहुंचे हैं। गुरुवार को उन्होंने कहा था कि हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करना जारी रखेंगे, जिससे उन्हें जमीनी हकीकत का अंदाजा लग सके।

विज्ञापन
West Bengal governor CV bose can visit to Dinhat of Cooch Behar to Meet family of victim
CV Anand Bose - फोटो : Twitter/@KeralaGovernor

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल कूच बिहार जिले के दिनहाटा का दौरा कर सकते हैं। दिनहट में पंचायत चुनाव को लेकर 27 को गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। राज्यपाल दिनहट में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। इसके साथ ही वे घटना के गवाहों से बात भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

जमीनी हकीकत का अंदाजा लग सके
राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस फिलहाल राज्य के उत्तरी इलाकों के दौरे पर हैं। शुक्रवार को राज्यपाल सिलीगुड़ी से कूच बिहार पहुंचे हैं। गुरुवार को उन्होंने कहा था कि हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करना जारी रखेंगे, जिससे उन्हें जमीनी हकीकत का अंदाजा लग सके। अधिकारियों के अनुसार, सिलीगुड़ी यात्रा के दौरान बोस ने उन लोगों से फोन पर बात की, जिन्होंने खुद को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया था। बोस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन

भारत को पहली बार मिलेंगे छात्र कुलपति
कलिम्पोंग कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान बोस ने कहा था कि भारत में पहली बार पश्चिम बंगाल को छात्र-कुलपति मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पोस्ट-ग्रेजुएशन में शानदार प्रदर्शन करने वाले और अपनी पढ़ाई और  शोध जारी रखने वाले छात्रों में से सबसे अच्छे और प्रतिभाशाली छात्र को अंतरिम कुलपति के रूप में नियुक्त किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इस बारे में अधिक विस्तार से जानकारी नहीं दी। युवाओं को समाज का नेतृत्व करना चाहिए। नेतृत्व सही मायने में नई पीढ़ी के पास जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुई थी हिंसा
कूचबिहार जिले के दिनहाटा में मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद गोलीबारी हो गई थी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हत्या मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। राज्य भर में पंचायत चुनाव को लेकर जून में व्यापक हिंसाएं हुई। हिंसा में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हैं। राज्यपाल ने हिंसा की शिकायत के लिए राजभवन में एक शांति गृह खोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed