{"_id":"62603b52c4c9fc424e33b224","slug":"west-bengal-gang-rape-bjp-fact-finding-committee-submits-preliminary-report-to-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसखाली सामूहिक दुष्कर्म: भाजपा की तथ्य खोज समिति ने नड्डा को सौंपी रिपोर्ट, कहा- लड़कियां सुरक्षित नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हंसखाली सामूहिक दुष्कर्म: भाजपा की तथ्य खोज समिति ने नड्डा को सौंपी रिपोर्ट, कहा- लड़कियां सुरक्षित नहीं
Wed, 20 Apr 2022 10:26 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:26 PM IST
सार
इस महीने की शुरुआत में नदिया जिले के हंसखाली में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जगत प्रकाश नड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हंसखाली सामूहिक दुष्कर्म और मौत मामले पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने बुधवार को पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी। नड्डा द्वारा गठित पांच सदस्यीय समिति में भाजपा सांसद रेखा वर्मा, उत्तर प्रदेश की मंत्री बेबी रानी मौर्य, तमिलनाडु की विधायक वनथी श्रीनिवासन, खुशबू सुंदर और पश्चिम बंगाल की विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
पैनल के सदस्यों में से एक श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने एएनआई को बताया कि हमने जो कुछ भी देखा उसके बारे में हमने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है। हमने इस पर चर्चा की और उन्होंने इस मामले पर जानकारी ली। हम जल्द से जल्द एक बड़ी व्यापक रिपोर्ट पेश करेंगे।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि इस मामले में प्रशासन द्वारा पीड़िता के घर से लेकर श्मशान घाट तक के सारे सबूत मिटा दिए गए हैं। पुलिस काम नहीं कर रही है और गांव के लोगों में डर का माहौल है। मृतक के परिजनों को पता भी नहीं है पीड़िता को जलाया गया है या नहीं। आरोपी पक्ष द्वारा परिवार के सदस्यों को धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक को उम्मीद है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। कोलकाता में हो रहे बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं। हर दिन हिंसा हो रही है। ऐसे माहौल में इस शिखर सम्मेलन में कौन भाग लेगा?
इस महीने की शुरुआत में नदिया जिले के हंसखाली में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने मामले में तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत नेता के बेटे पर आरोप लगाया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अब मामले की जांच सीबीआई कर रही है।