{"_id":"6399f49b64ac3f692f69e6c4","slug":"west-bengal-freedom-fighters-reach-kolkata-from-bangladesh-to-participate-in-victory-day-grand-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: विजय दिवस में हिस्सा लेने बांग्लादेश से कोलकाता पहुंचे मुक्तियोद्धा, किया गया भव्य स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: विजय दिवस में हिस्सा लेने बांग्लादेश से कोलकाता पहुंचे मुक्तियोद्धा, किया गया भव्य स्वागत
Wed, 14 Dec 2022 09:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:36 PM IST
सार
16 दिसंबर को भारतीय सेना के पूर्वी मुख्यालय में आयोजित होने जा रहे विजय दिवस कार्यक्रम में ये मुक्तियोद्धा विशेष रूप से हिस्सा लेंगे। ये वो योद्धा हैं, जिन्होंने 1971 में पूर्वी पाकिस्तान की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी।
विज्ञापन
मुक्तियोद्धा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय में गुरुवार से शुरू होने जा रहे विजय दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को बांग्लादेश से एक 61 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आया है, जिसमें 46 मुक्तियोद्धा हैं। इनके देर शाम कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर मुक्तियोद्धाओं का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
16 दिसंबर को भारतीय सेना के पूर्वी मुख्यालय में आयोजित होने जा रहे विजय दिवस कार्यक्रम में ये मुक्तियोद्धा विशेष रूप से हिस्सा लेंगे। ये वो योद्धा हैं, जिन्होंने 1971 में पूर्वी पाकिस्तान की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना के सामने पूर्वी पाकिस्तान के 93,000 सैनिकों ने आत्म-समर्णप कर दिया था। इसके साथ ही बांग्लादेश का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
ये उस युद्ध में मुक्ति वाहिनी के सदस्य हैं, जिन्होंने बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। गुरुवार से शुरू हो रहे विजय दिवस के अंतर्गत कई कार्यक्रम होंगे, जिसमें सेना की पराक्रम, बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के उदाहरण पेश किए जाएंगे। मुक्ति योद्धाओं के साथ सैनिक अधिकारी भी आए हैं।
विज्ञापन